ऑटो न्यूज़

सड़कों की रानी बनी Maruti Suzuki Dzire, 30 लाख से ज्यादा यूनिट बिकीं; जानिए क्यों कहलाती है भारत की नंबर-1 सेडान

नए मॉडल लॉन्च में SUVs का दबदबा बना हुआ है वहीं, Maruti Suzuki Dzire ने बिक्री को लेकर 30 लाख यूनिट्स का आंकड़ा पार कर लिया है, जो दिखाता है कि Dzire नई और पुराने दोनों ग्राहकों को लंबे समय तक आकर्षित करती रही है और इसे खरीदने का फॉर्मूला भारतीय बाजार में काम कर रहा है।

Image

Maruti Suzuki Dzire (Photo: maruti suzuki)

Maruti Suzuki Dzire भारत में 30 लाख यूनिट्स से अधिक की बिक्री पूरी करने के साथ देश की सबसे अधिक बिकने वाली सेडान बन गई है। जहां एक ओर देश में SUVs की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है, वहीं, दूसरी ओर Dzire जैसी कॉम्पैक्ट सेडान अब भी बड़ी संख्या में बिक रही है। इससे पहले 2025 की ही बात करें तो Dzire ने सालाना 2.14 लाख यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। बिक्री के इस आंकड़े के साथ यह भारत की सबसे अधिक बिकने वाला पैसेंजर व्हीकल बनी थी। चाहे पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहक हों, फ्लीट ऑनर्स हो या फैमिली फ्यूल-एफिशिएंट सेडान हर किसी को खूब भाती है।

2008 में आई थी Maruti Suzuki Dzire

Maruti Suzuki Dzire को भारतीय बाजार में पहली बार 2008 में पेश किया गया था। इसके बाद से यह चार जनरेशन में विकसित हो चुकी है। मॉडल ने निजी उपयोगकर्ताओं के साथ-साथ कमर्शियल सेक्टर में भी मजबूत ग्राहक आधार बनाया है। 30 लाख यूनिट्स की बिक्री से यह साफ है कि सेडान सेगमेंट में भी स्थिर मांग बनी हुई है, भले ही कॉम्पैक्ट SUVs का बाजार तेजी से बढ़ रहा हो।

Dzire आज भी खरीदारों को कर रही आकर्षित

Dzire की लगातार मांग का सबसे बड़ा कारण इसका किफायती होने के साथ-साथ प्रैक्टिकल होना है। Hatchback के मुकाबले इसमें अधिक बूट स्पेस है और इसे ड्राइव करना आसान है। साथ ही, यह कार पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट के लिए 24.79 किमी/लीटर और CNG वेरिएंट के लिए 33.73 किमी/किग्रा के साथ ईंधन दक्षता में भी शानदार है।

फीचर्स, सुरक्षा और टेक्नोलॉजी

Maruti Suzuki Dzire न केवल एक किफायती और ईंधन-कुशल विकल्प है, बल्कि अपने फीचर्स और भरोसेमंद सर्विस नेटवर्क के कारण भारत में सेडान प्रेमियों के लिए आज भी पहली पसंद बनी हुई है। लेटेस्ट Dzire मॉडल में 9-इंच SmartPlay Pro+ इन्फोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, 360 डिग्री कैमरा और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स हैं। सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट, ABS के साथ EBD और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स शामिल हैं।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article