Maruti Suzuki Dzire: मारुती सुजुकी देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है। भारत में कंपनी की SUVs के साथ-साथ हैचबैक और सेडान कारों को भी खूब पसंद किया जाता है। हाल ही में मारुती सुजुकी ने अपनी पॉपुलर हैचबैक स्विफ्ट की नई जनरेशन को भारत में लॉन्च किया था। स्विफ्ट के लॉन्च होने के बाद से ही लोग अब नई मारुती सुजुकी डिजायर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस कार को टेस्टिंग के दौरान कई बार स्पॉट भी किया गया है और जल्द ही इसे भारतीय मार्केट में लॉन्च भी किया जा सकता है। इससे पहले कि नई मारुती सुजुकी डिजायर भारत में लॉन्च हो, आइये जानते हैं इस कार में आपको क्या कुछ खास मिल सकता है।
नए लुक के साथ आएगी डिजायर
डिजायर को स्विफ्ट के सेडान रूप में भी जाना जाता है। नई वाली मारुती सुजुकी डिजायर में आपको स्विफ्ट की नई जनरेशन वाला डिजाईन ही देखने को मिल सकता है। कार में आपको नए LED हैडलैंप के साथ-साथ एक नई ग्रिल भी देखने को मिल सकती है। कार में नए एलॉय व्हील्स और LED टेल लाइट्स भी देखने को मिल सकती हैं।
बेहतर इंटीरियर और नया इंजन
कार में ड्यूल टोन कैबिन देखने को मिलता है और नई डिजायर में आपको 9 इंच का टचस्क्रीन वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम भी देखने को मिलता है। इसके साथ ही कार में आपको नया स्टीयरिंग व्हील, बेहतर क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम भी देखने को मिलता है। कार में पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, हाइट एडजस्टेबल सीट, 6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरा भी देखने को मिल सकता है। इस कार में आपको 1.2 लीटर का Z सीरीज 3 सिलेंडर इंजन देखने को मिलता है और यह इंजन 82PS की ताकत और 112nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस कार को 7 लाख की शुरुआती कीमत के साथ भारत में पेश किया जा सकता है।
