ऑटो न्यूज़

इतनी कारें बनाने वाली भारत की इकलौती कंपनी बनी मारुति सुजुकी, हैरान कार देगा आंकड़ा

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 2, 2022, 05:59 PM IST

Maruti Suzuki भारत में अपने 40 साल पूरे करने वाली है और इससे पहले कंपनी ने एक और कारनामा कर दिखाया है. मारुति सुजुकी देश की इकलौती कंपनी बन गई है जिसने 2.5 करोड़ गाड़ियों का उत्पादन कर लिया है.

Image

प्रोडक्शन का ये माइलस्टोन कंपनी ने तब रखा है जब देश में मारुति के 40 साल पूरे होने वाले हैं.

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • मारुति सुजुकी ने कर दिया कारनामा
  • 2.5 करोड़ गाड़ी बनाने का आंकड़ा पार
  • कंपनी के देश में पूरे होने वाले हैं 40 साल

Maruti Suzuki Production Milestone: बिक्री में भारत की सबसे बड़ी वाहन निर्माता मारुति सुजुकी ने गाड़ियां बनाने का नया रिकॉर्ड कायम है. मारुति सुजुकी ने अब तक 2.5 करोड़ कारें बना ली हैं और इसके साथ ही ये भारत की इकलौती कंपनी बन गई है जिसने पैसेंजर वाहन उत्पादन का ये आंकड़ा छुआ है. मारुति ने 1983 में हरियाणा स्थित गुड़गांव से कामकाज शुरू किया था और कभी लोगों का सपना हुआ करती मारुति 800 बनाई. प्रोडक्शन का ये माइलस्टोन कंपनी ने तब रखा है जब देश में मारुति के 40 साल पूरे होने वाले हैं.

देश में बिकती हैं 16 मारुति कारें

इस समय यानी करीब 40 साल में मारुति सुजुकी ने सिर्फ हरियाणा में दो प्रोडक्शन प्लांट खोले हुए हैं, इनमें से एक गुरुग्राम में है और दूसरा उत्पादन प्लांट मानेसर में है. इनके अलावा कंपनी जल्द इसी राज्य में तीसरा प्रोडक्शप प्लांट खोलने वाली है जिसके लिए हरियाणा सरकार से बात लगभग पूरी हो चुकी है. भारत में फिलहाल मारुति सुजुकी अपनी 16 कारें बेचती है जिन्हें ग्राहकों के बीच काफी पसंद किया जाता है, यही वजह है कि साला कंपनी की उत्पादन क्षमता अब 15 लाख यूनिट हो चुकी है.

100 देशों में बिकी हैं मारुति सुजुकी कारें

मारुति सुजुकी सिर्फ भारत ही नहीं, दुनियाभर में अपनी कारें बेचती हैं और करीब 100 देशों के ग्राहकों को भी कंपनी की कारें बहुत पसंद आती हैं. बता दें कि हरियाणा सरकार के साथ मारुति सुजुकी ने नए उत्पादन प्लांट के लिए एग्रिमेंट साइन कर लिया है और ये राज्य में कंपनी का सबसे बड़ा प्रोडक्शन प्लांट होगा. सोनीपत के नजदीक खारखोदा में 18,000 करोड़ रुपये की लागत के साथ इस प्रोडक्शन फैसिलिटी को तैयार किया जाएगा. कंपनी ने जानकारी दी है कि इस प्लांट में सालान 10 लाख वाहन तैयार किए जा सकेंगे.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article