ऑटो न्यूज़

6 दिन के भीतर बुक कर लें नई Maruti कार, अप्रैल से देनी होगी ज्यादा कीमत

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 25, 2023, 10:06 AM IST

Maruti Suzuki ने अप्रैल 2023 से अपनी कारों के दाम बढ़ाने का ऐलान कर दिया है. कंपनी ने लागत मूल्य में इजाफे को इसकी वजह बताया है और कीमत कितनी बढ़ाई जाएगी, अब तक इसपर कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई है.

Image

महंगाई बढ़ने के अलावा रेगुलेटरी रिक्वायरमेंट भी इसकी मुख्य वजह बनी है.

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • Maruti Suzuki जल्द बढ़ाएगी कीमत
  • लागत मूल्य में इजाफा है मुख्य वजह
  • अप्रैल 2023 से महंगी हो जाएंगी कारें

Maruti Suzuki Price Hike In April 2023: टाटा मोटर्स और हीरो मोटोकॉर्प जैसी कई कंपनियों के बाद अब बिक्री में भारत की सबसे बड़ी वाहन निर्माता मारुति सुजुकी ने भी कारों की कीमत बढ़ाने का ऐलान कर दिया है. इस बार भी कंपनी ने लागत मूल्य में इजाफे को कारों के दाम बढ़ने की वजह बताया है जो लंबे समय से वाहन निर्माताओं का मुख्य कारण बना हुआ है. महंगाई बढ़ने के अलावा रेगुलेटरी रिक्वायरमेंट भी इसकी मुख्य वजह बनी है, बता दें कि 1 अप्रैल से बीएस6 फेज-2 और आरडीई ईंधन निमय अनिवार्य किए जाने वाले है. ऐसे में सभी वाहनों को इसके अनुकूल होनो जरूरी हो गया है.

मॉडल पर निर्भर करेगी कीमत

मारुति सुजुकी ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया, हमने सभी वाहनों की कीमत स्थिर रखने की पूरी कोशिश की है. लेकिन अब कंपनी के लिए इसे वहन करते रहना बहुत मुश्किल हो गया है और बढ़ी हुई कीमत का छोटा हिस्सा ग्राहकों के पाले में डाला जा रहा है. कंपनी अप्रैल 2023 से वाहनों की कीमत में इजाफा करने वाली है जो अलग-अलग मॉडल्स के हिसाब से अलग-अलग होगी.

कीमत बढ़ाना बन गया है ट्रेंड

बता दें कि जहां नए कैलेंडर ईयर की शुरुआत पर ज्यादातर वाहन निर्माता अपनी गाड़ियां महंगी कर देते हैं, इसके अलावा नया वित्त वर्ष शुरू होने पर भी लगभग सभी बड़े वाहन निर्माता अपनी गाड़ियों की कीमत बढ़ाते हैं. बीते कुछ सालों से लगातार यही माजरा देखने को मिल रहा है और ये एक ट्रेंड सा बन गया है जहां लागत मूल्य में इजाफे का हवाला देकर कंपनियां कीमत बढ़ाती हैं. इससे पहले हीरो मोटोकॉर्प और टाटा मोटर्स के कर्मर्शियल वाहनों की कीमत बढ़ाने का ऐलान हो चुका है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article