ऑटो न्यूज़

Mahindra XUV 3XO: एक्सयूवी 3XO की डिलीवरी शुरू, वेटिंग पीरियड रहेगा कम

महिंद्रा की SUVs को देशभर में काफी पसंद किया जाता है। हाल ही में कंपनी ने अपनी नई SUV, XUV 3XO (Mahindra XUV 3XO) को लॉन्च किया था। बुकिंग शुरू होने के 1 घंटे के भीतर ही 50,000 लोगों ने इस कार को बुक भी कर लिया था। अब इस कार की डिलीवरी भी शुरू हो चुकी है। आइये जानते हैं इस कार के वेटिंग पीरियड के बारे में।

Image

एक्सयूवी 3XO की डिलीवरी शुरू, वेटिंग पीरियड रहेगा कम

Photo : Times Now Digital

Mahindra XUV 3XO: देशभर में महिंद्रा की SUVs को काफी पसंद किया जाता है। हाल ही में कंपनी ने अपनी नई कॉम्पैक्ट SUV, XUV 3XO (Mahindra XUV 3XO) को लॉन्च किया था। कार की बुकिंग शुरू होने के पहले 1 घंटे के दौरान ही कंपनी को 50,000 बुकिंग्स भी मिल गई थी। अब हाल ही में कंपनी ने इस कार की डिलीवरी भी शुरू कर दी है। उससे भी ज्यादा कमाल की बात ये है कि पहले ही दिन 1500 लोगों को उनकी महिंद्रा XUV 3XO मिल भी गई है। भारत में महिंद्रा XUV 3XO 9 वेरिएंट्स में मौजूद है और इस कार की शुरुआती कीमत 7.49 लाख रुपये है। आपको बता दें कि फिलहाल कंपनी ने एंट्री लेवल और टॉप मॉडल की डिलीवरी शुरू नहीं की है।

कौन से मॉडल्स की डिलीवरी हुई शुरू?

वह कस्टमर्स जिन्होंने महिंद्रा XUV 3XO के M1, MX2, MX2 प्रो, AX7 और AX7 L वेरिएंट्स को बुक किया था, उन्हें अभी अपनी कार मिलने के लिए इंतजार करना होगा। कार के इन सभी वेरिएंट्स की डिलीवरी जून से शुरू की जाएगी। फिलहाल महिंद्रा ने सिर्फ चार वेरिएंट्स, AX5, AX5 L, MX3 और MX3 प्रो, की डिलीवरी शुरू की है। रिपोर्ट्स के अनुसार महिंद्रा XUV 3XO के AX5 और AX5 L वेरिएंट्स को सबसे ज्यादा बुकिंग्स मिली हैं।

ज्यादा नहीं करना पड़ेगा इंतजार

महिंद्रा XUV 3XO को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। महिंद्रा का कहना है कि वेटिंग पीरियड को कम बनाये रखने के लिए कंपनी सभी जरूरी कदम उठा रही है। आपको बता दें कि महिंद्रा ने पहले से ही कार की 10,000 यूनिट्स बनाकर तैयार रखी हैं। इतना ही नहीं, कंपनी हर महीने 9000 XUV 3XO कारें बनाएगी ताकि कस्टमर्स को बहुत ज्यादा इंतजार न करना पड़े।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article