ऑटो न्यूज़

BYD Seal: भारत में शुरू हुई BYD सील की डिलीवरी, 200 लोगों को पहले दिन ही मिली कार

भारत में इलेक्ट्रिक कारों को काफी पसंद किया जाने लगा है। ऐसे में दुनिया भर से विभिन्न इलेक्ट्रिक कार कंपनियां भारत का रुख कर रही हैं। ऐसी ही एक कंपनी BYD भी है और कुछ समय पहले ही कंपनी ने अपनी सेडान सील को भारत में लॉन्च किया था। अब इस कार की डिलीवरी भी शुरू हो चुकी है और पहले ही दिन कंपनी ने 200 कारें लोगों के घरों तक पहुंचा भी दी हैं।

Image

भारत में शुरू हुई BYD सील की डिलीवरी, 200 लोगों को पहले दिन ही मिली कार

Photo : BCCL

BYD Seal: भारतीय कार मार्केट दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी कार मार्केट और यह मार्केट अब तेजी से इलेक्ट्रिक कारों का रुख कर रही है। भारत में लोग इलेक्ट्रिक कारों को खूब पसंद कर रहे हैं और इसे देखते हुए बहुत सी इलेक्ट्रिक कार कंपनियां भारतीय मार्केट का रुख कर रही हैं। दूसरी तरफ कुछ कंपनियां काफी लंबे समय से देश में मौजूद हैं। ऐसी ही एक कंपनी BYD है जो पिछले 17 सालों से भारत में मौजूद है। हाल ही में चीनी कार निर्माता कंपनी BYD ने अपनी इलेक्ट्रिक सेडान सील (BYD Seal) को भारत में लॉन्च किया था। इस कार की बुकिंग शुरू होने के बाद से ही लोग इस कार की डिलीवरी का इंतजार कर रहे थे। अब हाल ही में कंपनी ने इस कार की डिलीवरी भी शुरू कर दी है। इतना ही नहीं, पहले ही दिन 200 से ज्यादा लोगों को उनकी कारें भी डिलीवर कर दी गई हैं।

सबसे महंगी सेडान कार

BYD की सील, भारत में मौजूद कंपनी की सबसे महंगी सेडान कार है और देश में इसकी कीमत 53 लाख रुपये है। कुछ समय पहले ही BYD ने जानकारी दी थी कि बुकिंग के मामले में सील ने 1000 यूनिट्स का आंकड़ा पार कर लिया था। कंपनी की यह इलेक्ट्रिक इसलिए भी महत्त्वपूर्ण है क्योंकि अन्य कंपनियों की कारों के मुकाबले आपको कम कीमत में ज्यादा ताकत, बेहतर फीचर्स भी देखने को मिलते हैं।

पावर और फीचर्स

BYD सील में 9 एयरबैग, ट्रेक्शन कंट्रोल, ADAS, 10.25 इंच के डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 15.6 इंच का टचस्क्रीन वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम भी देखने को मिलता है। कार के टॉप वेरिएंट्स में हेड अप डिस्प्ले, ड्राईवर सीट मेमोरी फंक्शन जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। कार के बेस मॉडल में मौजूद रियर व्हील ड्राईवर सिस्टम 201 हॉर्सपावर की ताकत जनरेट करता है जबकि कार का टॉप मॉडल 523 हॉर्सपावर की ताकत और 670nm का टॉर्क जनरेट करता है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article