ऑटो न्यूज़

महिंद्रा थार 5 डोर इस महीने भारत में हो सकती है लॉन्च, नाम में जुड़ेगा ये शब्द!

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jan 18, 2024, 10:40 PM IST

महिंद्रा ऑटोमोटिव जुलाई 2024 में नई 5 दरवाजों वाली थार एसयूवी का उत्पादन शुरू करने वाली है। इसका मतलब महिंद्रा इसे भारतीय मार्केट में 15 अगस्त को लॉन्च कर सकती है, ये अब कंपनी का ट्रेंड बनता दिख रहा है।

Image

नई थार 5 डोर के साथ अर्माडा नाम जोड़ा जा सकता है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • इस महीने लॉन्च होगी थार 5-डोर!
  • जुलाई में शुरू किया जाएगा प्रोडक्शन
  • दिखने में बहुत जोरदार होगी एसयूवी

Mahindra Thar 5 Door Launch Details: महिंद्रा थार 5 डोर थार का लंबे समय से भरतीय ग्राहक इंतजार कर रहे हैं। अब जानकारी सामने आई है कि कंपनी इसका प्रोडक्शन जुलाई 2024 में शुरू किया जाएगा, यानी महिंद्रा के पैटर्न के हिसाब से इसे 15 अगस्त को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। ये जानकारी भी मिली थी कि नई थार 5 डोर के साथ अर्माडा नाम जोड़ा जा सकता है। अभी ये जानकारी ताजा ही थी, कि ऑस्ट्रेलिया के एक यूट्यूबर ने इसका केबिन भी सामने ला दिया है। हालांकि भारतीय मार्केट के लिए इस डैशबोर्ड में कुछ बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं। भारत में इस नई ऑफरोड एसयूवी का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और लॉन्च होते ही ये मारुति सुजुकी जिम्नी और आगामी फोर्स गुरखा 5-डोर से तगड़ा मुकाबला करने वाली है।

5-डोर में भी सस्ता वेरिएंट आएगा!

हाल में नई महिंद्रा थार 5-डोर को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है और अब अनुमान है कि इसे भी कंपनी रियर-व्हील ड्राइव विकल्प देगी। ये वेरिएंट थार 5-डोर का सबसे सस्ता मॉडल होगा। रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि नई थार 5-डोर स्कॉर्पियो एन वाले मजबूत प्लेटफॉर्म पर तैयार की जा रही है। कंपनी आगामी ऑफ-रोडर की लंबाई के हिसाब से इसमें बदलाव करने वाली है। नई एसयूवी के पिछले हिस्से में समान पेंटालिंक सस्पेंशन मिलने वाले हैं। लंबे व्हीलबेस पर इस नई एसयूवी को तैयार किया जा रहा है जो केबिन में तीसरी पंक्ति के लिए पर्याप्त जगह लेकर आएगी।

नई थार को मिलेंगे दो इंजन विकल्प

5 दारवाजों वाली नई थार के साथ महिंद्रा दो इंजन विकल्प देगी जिनमें से पहला 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और दूसरा टर्बो डीजल इंजन हैं। ये वही इंजन है जो मौजूदा मॉडल के साथ मिलते हैं, हालांकि 5-डोर थार में ये दोनों इंजन कुछ ज्यादा दमदार हो सकते हैं। यहां 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेंगे। भारत में इसका मुकाबला करने के लिए दो और एसयूवी आ रही हैं जिनमें से 5-डोर मारुति सुजुकी जिम्नी लॉन्च हो चुकी है, वहीं 5-डोर फोर्स गुरखा हैं जल्द मार्केट में एंट्री करेगी।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article