ऑटो न्यूज़

इस तारीख को हटेगा नई महिंद्रा थार 5-डोर से पर्दा, भारत नहीं यहां से होगी पेश

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jun 27, 2023, 03:57 PM IST

Mahindra 15 अगस्त 2023 को भारत नहीं बल्कि साउथ अफ्रीका से नई Thar 5-Door का ग्लोबल डेब्यू करने वाली है। इस एसयूवी का देश में बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और ये जिम्नी को सीधी टक्कर देने वाली है।

Image

कंपनी दुनिया भर के मार्केट में यहीं से नई 5-डोर महिंद्रा थार से पर्दा हटाने वाली है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
15 अगस्त 2023 को थार 5-डोर का डेब्यू
भारत नहीं साउथ अफ्रीका से पेशकश
बेसब्री से हो रहा एसयूवी का इंतजार

Mahindra Thar 5-Door Global Debut: पांच दरवाजों वाली महिंद्रा थार को लेकर खबरों का मार्केट गर्म है और कंपनी इस नई एसयूवी को बहुत जल्द पेश करने वाली है। महिंद्रा ऑटोमोटिव ने थार 5-डोर के डेब्यू की तारीख और जगह का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने 15 अगस्त 2023 को नई थार 5-डोर से पर्दा हटाने वाली है और इस एसयूवी का ग्लोबल डेब्यू भारत से नहीं बल्कि दक्षिण अफ्रीका से किया जाने वाला है। कंपनी 1996 से साउथ अफ्रीकी मार्केट में मौजूद है और वहां एक्सयूवी300, एक्सयूवी700 और स्कॉर्पियो एन जैसी कारें बेचती है। अब कंपनी दुनिया भर के मार्केट में यहीं से नई 5-डोर महिंद्रा थार से पर्दा हटाने वाली है।

5-डोर में भी सस्ता वेरिएंट आएगा!

हाल में नई महिंद्रा थार 5-डोर को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है और अब अनुमान है कि इसे भी कंपनी रियर-व्हील ड्राइव विकल्प देगी। ये वेरिएंट थार 5-डोर का सबसे सस्ता मॉडल होगा। रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि नई थार 5-डोर स्कॉर्पियो एन वाले मजबूत प्लेटफॉर्म पर तैयार की जा रही है। कंपनी आगामी ऑफ-रोडर की लंबाई के हिसाब से इसमें बदलाव करने वाली है। नई एसयूवी के पिछले हिस्से में समान पेंटालिंक सस्पेंशन मिलने वाले हैं। हालांकि स्कॉर्पियो एन के मुकाबले नई महिंद्रा थार साइज में छोटी होगी।

नई थार को मिलेंगे दो इंजन विकल्प

5 दारवाजों वाली नई थार के साथ महिंद्रा दो इंजन विकल्प देगी जिनमें से पहला 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और दूसरा टर्बो डीजल इंजन हैं। ये वही इंजन है जो मौजूदा मॉडल के साथ मिलते हैं, हालांकि 5-डोर थार में ये दोनों इंजन कुछ ज्यादा दमदार हो सकते हैं। यहां 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेंगे। भारत में इसका मुकाबला करने के लिए दो और एसयूवी आ रही हैं जो 5-डोर मारुति सुजुकी जिम्नी और 5-डोर फोर्स गुरखा हैं। जिम्नी की एंट्री ऑटो एक्सपो में हो चुकी है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article