ऑटो न्यूज़

Mahindra Scorpio N ने किया एक और कमाल, सेफ्टी के लिए भी जीता ग्राहकों का दिल

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Dec 12, 2022, 06:58 PM IST

Mahindra की हालिया लॉन्च New Generation Scorpio N की डिमांड मार्केट में इतनी ज्यादा है कि इसके कुछ मॉडल्स पर ग्राहकों को 2 साल तक की वेटिंग दी जा रही है. अब Global NCAP ने Crash Test में SUV को 5-Star Safety Rating दी है.

Image

हाल में ग्लोबल एनकैप ने नई महिंद्रा स्कॉर्पियो एन का क्रैश टेस्ट किया है

KEY HIGHLIGHTS
  • स्कॉर्पियो एन को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग
  • ग्लोबल एनकैप ने माना सेफ है एसयूवी
  • मार्केट में इस कार की जबरदस्त डिमांड

Mahindra Scorpio N Global NCAP Safety Rating: महिंद्रा ने कुछ समय पहले मार्केट में बिल्कुल नए अवतार में स्कॉर्पियो एन लॉन्च की है जिसके लिए लंबा वेटिंग पीरियड ग्राहकों को दिया जा रहा है. इसकी डिमांड पहले से जोरदार है और अब इस एसयूवी ने एक और कारनामा कर दिखाया है. हाल में ग्लोबल एनकैप ने नई महिंद्रा स्कॉर्पियो एन का क्रैश टेस्ट किया है जिसमें ये एसयूवी पूरे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल करने में कामयाब रही है. सुरक्षा के लिए मिली पूरी 5-सितारा रेटिंग के अंतर्गत वयस्कों के लिए इस एसयूवी को 34 में से 29.25 अंक और बच्चों की सुरक्षा के निए 49 में से कुल 28.93 अंक मिले हैं. बच्चों की सेफ्टी के मामले में इसे 3-स्टार रेटिंग मिली है.

जोरदार है नई स्कॉर्पियो का मुकाबला

महिंद्रा ने नई स्कॉर्पियो एन को अर्बन एसयूवी कहा है जो बिल्कुल नए सिरे से तैयार की गई है और इसके साथ सबकुछ नया दिया गया है. नई जनरेशन मॉडल का एक्सटीरियर और इंटीरियर मौजूदा मॉडल के मुकाबले बिल्कुल नया है. मुकाबले पर नजर डालें तो भारतीय मार्केट में इसका मुकाबला टाटा हैरियर, टाटा सफारी, ह्यून्दे क्रेटा और ह्यून्दे एल्कजार जैसी कारों से होने वाला है.

स्कॉर्पियो क्लासिक की तुलना में बड़ी

महिंद्रा स्कॉर्पियो एन की तुलना स्कॉर्पियो क्लासिक से करें तो ये 206 मिमी लंबी, 97 मिमी चौड़ी और 70 मिमी ज्यादा व्हीलबेस के साथ मार्केट में उतारी गई है. नई जनरेशन के साथ 17-इंच डायमंड कट अलॉय व्हील्स, एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, एलईडी टेललैंप्स, इलेक्ट्रिक ओआरवीएम और शार्कफिन एंटीना जैसे बाहरी बदलाव दिए गए हैं. ये एसयूवी 7 रंगों - डीप फॉरेस्ट, डैजलिंग सिल्वर, रॉयल गोल्ड, नपोली ब्लैक, ऐवरेस्ट व्हाइट, रैड रेज और ग्रैंड कैनन में पेश की गई है.

केबिन में क्या-क्या मिला

व्हीलबेस बढ़ने से नई स्कॉर्पियो एन का केबिन पहले ज्यादा जगह वाला हो गया है और महिंद्रा ने इसे प्रीमियम बनाया है. यहां 12 स्पीकर्स वाले सोनी सिस्टम के साथ 3डी सराउंड साउंड सिस्टम, ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी, 20.32 इंच का इंफोटेनमेंट स्क्रीन, सेगमेंट में सबसे चौड़ी सनरूफ, लेदरेट सीट्स और 70 से ज्यादा कनेक्टेड कार फीचर्स एसयूवी के केबिन में दिए गए हैं. यहां एड्रीनॉक्स के जरिए टेंपरेचर कंट्रोल किया जा सकता है, इसके अलावा दावा है कि ये दुनिया की पहली एसयूवी है जिसे व्हाट3वर्ड्स नेविगेशन सिस्टम दिया गया है जो वॉइस कमांड पर काम करता है.

कितना दमदार है इंजन

नई स्कॉर्पियो एन के साथ एमस्टेलियन पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 200 पीएस ताकत और 380 एनएम पीक टॉर्क बनाता है. दूसरी ओर एमहॉक डीजल इंजन 175 पीएस पावर और 400 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है. ये नई एसयूवी सेगमेंट की सबसे कम प्रदूषण फैलाने वाली कार बनकर सामने आई है. कपनी ने इस दोनों इंजन को 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स विकल्पों से लैस किया है. इसके साथ ही सेगमेंट में पहली बार शिफ्ट बाय केबल तकनीक का इस्तेमाल भी इसी एसयूवी में किया गया है.

सेफ्टी में जोरदार है नई एसयूवी

महिंद्रा स्कॉर्पियो एन के साथ 6 एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, हिल होल्ड कंट्रोल, ब्रेक डिस्क वाइपिंग, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक प्रीफिल, ई-कॉल, एसओएस स्विच और रोल ओवर मिटिगेशन जैसे कई और सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा नई एसयूवी कई ड्राइविंग मोड्स के साथ आई है जिनमें टारमेक, स्नो, मड और डेजर्ट शामिल हैं. नई कार को 4एक्सप्लोर टेरेन मैनेजमेंट सिस्टम भी दिया गया है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्ले author

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडी... और देखें

End of Article