अगर आप नई महिंद्रा SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। देश की पॉपुलर SUV निर्माता कंपनी Mahindra ने अपने ग्राहकों को GST रेट कटौती का फायदा तुरंत देना शुरू कर दिया है। जहां कई कंपनियां 22 सितंबर से नई दरें लागू होने के बाद लाभ देने की बात कर रही हैं, वहीं महिंद्रा ने 6 सितंबर से ही कीमतों में कटौती कर दी है।
महिंद्रा कारों पर कितनी होगी बचत?
महिंद्रा की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, अब ग्राहकों को उनकी चुनी हुई SUV के वेरिएंट के हिसाब से कीमतों में बड़ी बचत मिलेगी। सबसे ज्यादा बचत 1.56 लाख रुपये तक की होगी, हालांकि, अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से कीमत में अंतर हो सकता है, इसलिए बेहतर होगा कि आप नजदीकी महिंद्रा डीलरशिप से संपर्क करें।
| मॉडल्स | पुराना GST + Cess | नया GST | बचत (6 सितम्बर से) |
| Bolero / Bolero Neo | 31% | 18% | ₹ 1.27 लाख |
| XUV 3XO (Petrol) | 29% | 18% | ₹ 1.40 लाख |
| XUV 3XO (Diesel) | 31% | 18% | ₹ 1.56 लाख |
| Thar RWD (Diesel) | 31% | 18% | ₹ 1.35 लाख |
| Thar 4WD (Diesel) | 48% | 40% | ₹ 1.01 लाख |
| Scorpio Classic | 48% | 40% | ₹ 1.01 लाख |
| Scorpio-N | 48% | 40% | ₹ 1.45 लाख |
| Thar Roxx | 48% | 40% | ₹ 1.33 लाख |
| XUV700 | 48% | 40% | ₹ 1.43 लाख |
किन मॉडलों पर कितना फायदा?
महिंद्रा बोलेरो, बोलेरो नियो, XUV 3XO और महिंद्रा थार जैसे सब-4 मीटर डीजल SUV पर ग्राहकों को 13% तक का फायदा मिलेगा। वहीं, बड़े मॉडल्स जैसे XUV700, स्कॉर्पियो N और थार Roxx पर ग्राहकों को 10% तक की बचत होगी।
