ऑटो न्यूज़

Mahindra ने इस कार पर माफ किया पूरा GST, मौका लपक लिया तो बचेंगे 2 लाख

भारत में महिंद्रा की कारों को खूब पसंद किया जाता है। साथ ही पिछले कुछ सालों के दौरान 7 सीटर कारों को लेकर लोगों की दिलचस्पी काफी तेजी से बढ़ी है। क्या आप भी एक 7 सीटर कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं? हाल ही में महिंद्रा ने अपनी एक 7 सीटर कार को GST फ्री कर दिया है जिससे आप 2 लाख रूपये तक की बचत कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला?

Image

महिंद्रा की इस कार को अभी खरीदा तो बचेंगे 2 लाख रुपए

Photo : iStock

Mahindra Bolero Price Drop: पिछले कुछ सालों के दौरान भारत में 7 सीटर कारों को काफी ज्यादा पसंद किया जाने लगा है। ज्यादातर लोग अपने दोस्तों या फिर परिवार के साथ एक ही कार में ट्रैवल करना चाहते हैं और इसीलिए अब 7 सीटर कारों को ज्यादा प्राथमिकता दी जाने लगी है। क्या आप भी एक 7 सीटर कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं? अगर हां, तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की साबित हो सकती है। जानी-मानी भारतीय कार निर्माता कंपनी महिंद्रा ने हाल ही में अपनी 7 सीटर एसयूवी बोलेरो को जीएसटी फ्री कर दिया है। अभी इस कार को खरीदने पर आप लगभग 2 लाख रूपये की बचत कर सकते हैं। आईए जानते हैं कैसे?

सिर्फ इनके लिए GST फ्री हुई बोलेरोमहिंद्रा बोलेरो को ग्रामीण क्षेत्रों में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है और यह एक काफी दमदार कार है। साथ ही महिंद्रा हमेशा देश के जवानों और देश के खिलाड़ियों के लिए किसी न किसी प्रकार से अपना योगदान देती रहती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। महिंद्रा ने सीएसडी यानी कैंटीन स्टोर्स डिपार्मेंट में देश के जवानों के लिए महिंद्रा बोलेरो को जीएसटी फ्री कर दिया है। इसका सीधा मतलब यह है कि अगर आप सीएसडी से महिंद्रा बोलेरो खरीदते हैं केवल तभी आप ₹2 लाख रुपए की बचत कर पाएंगे।

CSD बनाम एक्स शोरूमआइए आपको सीएसडी और डीलरशिप पर मौजूद बोलेरो की कीमत के बीच अंतर के बारे में बताते हैं ? सीएसडी में आपको महिंद्रा बोलेरो के दो वेरिएंट मिलते हैं। इनमें से एक B4 टर्बो डीजल मैन्युअल वेरिएंट है और दूसरा B6 OPT टर्बो डीजल मैन्युअल वेरिएंट है। जहां महिंद्रा बोलेरो के B4 वेरिएंट के लिए आपको सीएसडी में 8,35,872 रूपये देने पड़ते हैं, वहीं गाड़ी की एक्स शोरूम कीमत 9,89,599 रूपये है। दूसरी तरफ अगर आप महिंद्रा बोलेरो का B6 OPT वेरिएंट खरीदते हैं तो इसके लिए सीएसडी में आपको 8,77,502 रुपए देने पड़ते हैं। जबकि इस वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 10,90,599 है। इस तरह सीएसडी से महिंद्रा बोलेरो का B6 वेरिएंट खरीद कर आप लगभग 2,13,097 रूपये की बचत कर सकते हैं।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article