यूटिलिटी

बैलेंस होने पर भी नहीं चलेगा Fastag, घर बैठे फौरन पूरा कर लें KYC

पिछले कुछ समय से Fastag को लेकर कस्टमर्स असमंजस की स्थिति में बने हुए हैं। Paytm के साथ शुरू हुई समस्या के बाद से ही कस्टमर्स Fastag के KYC की प्रक्रिया के बारे में जानना चाहते हैं। क्या आपने अपने Fastag का KYC अपडेट कर लिया है? अगर नहीं तो आइये आपको बताते हैं कि आप घर बैठे कैसे अपना KYC अपडेट कर सकते हैं।

Image

Fastag का केवाईसी नहीं करवाया तो हो जायेंगे

Photo : BCCL

Fastag KYC: जब से Paytm के साथ समस्याओं का दौर शुरू हुआ तभी से कस्टमर्स Fastag को लेकर असमंजस की स्थिति में बने हुए हैं। क्या आपने अपने Fastag का KYC अपडेट करवा लिया है? अगर नहीं तो आपको जल्द से जल्द अपने Fastag का KYC अपडेट करवा लेना चाहिए। ऐसा न होने की स्थिति में बैंक आपके Fastag को ब्लैकलिस्ट कर सकता है। अगर बैंक आपके Fastag को ब्लैकलिस्ट कर देता है तो 1 अप्रैल 2024 से आपके अकाउंट में बैलेंस होने के बावजूद भी आप Fastag से पेमेंट नहीं कर पायेंगे। आइये आपको बताते हैं कि आप घर बैठे अपने Fastag का KYC किस तरह से करवा सकते हैं?

एक वाहन एक Fastag

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग संस्था (NHAI) ने एक वाहन एक Fastag पॉलिसी को लागू कर दिया है। NHAI की इस पॉलिसी के अनुसार एक कस्टमर, एक वाहन के लिए एक ही Fastag का इस्तेमाल कर सकता है। साथ ही NHAI ने जानकारी देते हुए यह भी कहा है कि कस्टमर को बैंक से लिए गए सभी Fastag वापस करने होंगे और एक वाहन के लिए एक ही Fastag का इस्तेमाल करना होगा।

इस तरह KYC करें अपडेट

आप घर बैठे इस तरह से अपने Fastag का KYC अपडेट करवा सकते हैं:

स्टेप 1: सबसे पहले Fastag की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2: इसके बाद अपने आधिकारिक मोबाइल नंबर को दर्ज करें। इसके बाद आपके फोन नंबर पर आये OTP को दर्ज कर लॉग इन करें।

स्टेप 3: इसके बाद आपके सामने होमपेज खुलेगा। इस होमपेज पर माई प्रोफाइल सेक्शन को खोजें। इसके बाद KYC के टैब पर क्लिक करें।

स्टेप 4: सभी जरूरी डिटेल्स दर्ज करके सबमिट करें और इसके बाद आपका KYC पूरा हो जाएगा।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article