ऑटो न्यूज़

VIDEO: बीमार पड़ी Maruti Ertiga तो Mahindra Bolero ने यूं बढ़ाया मदद का हाथ

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 22, 2023, 03:09 PM IST

Mahindra Bolero Pickup का एक VIDEO सामने आया है जिसमें इसपर Maruti Suzuki Ertiga को लादा हुआ है. ये वीडियो काफी खतरनाक है और पूरी तरह गैरकानूनी है. हम सलाह देते हैं कि आप अपनी गाड़ी में ऐसा कोई काम ना करें.

Image

अर्टिगा का करीब 70 फीसदी हिस्सा बोलेरो पिकअप के अंदर है, वहीं बाकी हिस्सा डेक से बाहर निकला हुआ है.

KEY HIGHLIGHTS
  • बोलेरो पिकअप का वीडियो वायरल
  • पिकअप पर लाद दी मारुति अर्टिगा
  • खतरनाक और गैराकानूनी है कार

Mahindra Bolero Pickup Carrying Maruti Suzuki Ertiga Video: भारतीय सड़कों पर आए-दिन कुछ ना कुछ अनोखा देखने को मिलता रहता है और कुछ ऐसी ही नजारा एक बार फिर सामने आया है. हाल में इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप पर मारुति सुजुकी अर्टिगा एमपीवी को लाद कर ले जाया जा रहा है. इस वीडियो में अर्टिगा का करीब 70 फीसदी हिस्सा बोलेरो पिकअप के अंदर है, वहीं बाकी हिस्सा डेक से बाहर निकला हुआ है. ये लोडिंग पूरी तरह गैरकानूनी और खतरनाक है, इसके बावजूद बोलेरो पिकअप का ड्राइवर तेज रफ्तार में गाड़ी चलाता नजर आ रहा है.

50 किमी/घंटा रफ्तार पर भगाई बोलेरो

वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि बोलेरो पिकअप का ड्र्राइवर मारुति सुजुकी अर्टिगा को लाद करीब 50 किमी/घंटा पर गाड़ी चला रहा है. ये कार बहुत जोखिम भरा है और कोई भी अप्रिय घटना होने पर बोलेरो ड्राइवर के साथ आस-पास चल रहे लोगों के लिए भी काफी खतरनाक हो सकती है. जहां महिंद्रा ब्रांड पसंद करने वाले इस वीडियो पर बोलेरो पिकअप की क्षमता और मजबूती पर कमेंट कर रहे हैं, वहीं हम आपको सलाह देते हैं कि ऐसा कोई भी जोखिम भरा काम बिल्कुल ना करें.

कितना दमदार है बोलेरो पिकअप

महिंद्रा की ये गाड़ी भारतीय ग्राहकों को खूब पसंद आती है, खासतौर पर ट्रांसपोर्ट लाइट वालों के लिए इसका पिकअप वेरिएंट पहली पसंद है. ये एक कमर्शियल वाहन है जिसके साथ कंपनी ने 2.5-लीटर का डीजल इंजन लगाया है, ये इंजन 73 बीएचपी ताकत और 200 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है. इस पिकअप की कुल लंबाई 5 मीटर है जिसके पिछले हिस्से में सामान लादने के लिए खूब सारी जगह दी गई है. बोलेरो पिकअप के साथ रियर व्हील ड्राइव सिस्टम मिलता है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article