ऑटो न्यूज़

Mahindra 3XO Vs Tata Nexon: फीचर लोडेड सेफ्टी टैंक से टक्कर ले पाएगी महिंद्रा की नई कार

हाल ही में महिंद्रा ने अपनी नई SUV 3XO को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस कार का मुकाबला सीधे तौर पर टाटा नेक्सॉन से होगा जो भारतीय कार मार्केट में पहले से ही काफी मजबूत स्थिति में है। टाटा नेक्सॉन को फीचर लोडेड टैंक के रूप में भी जाना जाता है। ऐसे में महिंद्रा की 3 XO टाटा नेक्सॉन को कितनी कड़ी चुनौती दे सकती है, आइये जानते हैं।

Image

फीचर लोडेड सेफ्टी टैंक से टक्कर ले पाएगी महिंद्रा की नई कार

Photo : Times Now Digital

Mahindra 3XO Vs Tata Nexon: हाल ही में महिंद्रा ने अपनी नई SUV महिंद्रा 3XO को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस कार के लॉन्च होने के बाद से ही भारतीय कार मार्केट काफी गरम नजर आ रही है। महिंद्रा 3XO का सीधा मुकाबला टाटा नेक्सॉन से होगा। टाटा नेक्सॉन को भारत में काफी पसंद किया जाता है और इसे एडवांस्ड फीचर्स से लैस टैंक भी माना जाता है। दूसरी तरफ महिंद्रा की 3XO में भी आपको बहुत से जबरदस्त फीचर्स देखने को मिलते हैं। ऐसे में आइये जानते हैं कि महिंद्रा की नई SUV अपनी धाक जमा चुकी टाटा नेक्सॉन को कितनी कड़ी टक्कर दे सकती है?

इंजन और ताकत

टाटा नेक्सॉन में आपको 1199 cc का 3 सिलेंडर टर्बो चार्ज रेवोट्रन इंजन मिलता है जो 118 हॉर्सपावर की ताकत जनरेट करता है। दूसरी तरफ महिंद्रा 3XO में 1197 cc का 3 सिलेंडर एम स्टेलियन टर्बो चार्ज इंजन है जो 110 हॉर्सपावर की ताकत जनरेट करता है। नेक्सॉन में आपको 17.44 किलोमीटर प्रतिलीटर की माइलेज मिलती है, जबकि 3XO में आपको 18.89 किलोमीटर प्रतिलीटर का माइलेज मिलता है। दोनों ही कारें फ्रंट व्हील ड्राइव हैं।

अन्य फीचर्स में कौन कहां?

हालांकि दोनों ही कारों में आपको 6 एयरबैग मिलते हैं लेकिन महिंद्रा 3XO में आपको पंक्चर रिपेयर किट नहीं मिलती है। दूसरी तरफ टाटा नेक्सॉन में आपको पंक्चर रिपेयर किट भी मिलती है। वहीं महिंद्रा 3XO में आपको एनालोग के साथ-साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलता है जबकि टाटा नेक्सॉन में आपको सिर्फ एनालोग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article