ऑटो न्यूज़

Mahindra 300 SUV Facelift Launch Date 2024: Mahindra भारत में लॉन्च करने वाली है नई XUV300 Facelift, इस समय शुरू होगी बिक्री

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 14, 2024, 04:20 PM IST

Mahindra 300 SUV Facelift Launch Date 2024 in India: महिंद्रा बहुत जल्द मार्केट में नई एक्सयूवी300 फेलिफ्ट लॉन्च करने वाली है। इस एसयूवी को कई सारे बड़े बदलावों के साथ पेश किया जाने वाला है। लुक में नई एक्सयूवी300 लगभग पहले जैसी ही होगी, लेकिन इसके साथ कई सारे नए फीचर्स मिलने वाले हैं।

Image

कंपनी नई एसयूवी अगले महीने यानी अप्रैल 2024 में लॉन्च कर सकती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • XUV300 फेसलिफ्ट कब होगी लॉन्च?
  • अप्रैल 2024 में शुरू हो सकती है बिक्री
  • बड़े बदलावों के साथ आ रही एसयूवी

Mahindra 300 SUV Facelift Launch Date 2024 in India: महिंद्रा बहुत जल्द भारतीय मार्केट में नई एक्सयूवी300 फेसलिफ्ट लॉन्च करने वाली है जिसका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। दिलचस्प है कि कंपनी ने हाल में इसके मौजूदा मॉडल की बुकिंग लेना भी बंद कर दिया है, इससे साफ होता है कि कंपनी नई एसयूवी अगले महीने यानी अप्रैल 2024 में लॉन्च कर सकती है। महिंद्रा बड़े बदलावों के साथ नई एक्सयूवी300 फे सलिफ्ट पेश करने वाली है, ये नई कार कई नए फीचर्स और नई तकनीक के साथ आएगी। मुकाबले को देखते हुए महिंद्रा इसका लेवल काफी ज्यादा अप करने वाली है, क्योंकि मार्केट का ये सेगमेंट सबसे ज्यादा गर्माहट वाला है।

कितनी बदली एक्सयूवी300

सबसे बड़ा बदलाव कार के साथ एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम मिलना है। इसके चलते खूब सारे सेफ्टी फीचर्स कार को मिलने लगते हैं। महिंद्रा की नई एक्सयूवी300 दिखने में लगभग मौजूदा मॉडल जैसी ही है, हालांकि इसमें कुछ मामूली बदलाव देखने को मिले हैं। महिंद्रा इस कार के साथ कनेक्टेड एलईडी लाइटबार देने के अलावा कई अन्य बदलाव करने वाली है। कार का पिछला हिस्सा लगभग समान नजर आ रहा है, हालांकि इसकी बॉडी में कुछ बदलाव मिलने की संभावना भी जताई गई है। इन बदलवों में दूसरे डिजाइन की ग्रिल, बोनट और बंपर्स शामिल हैं।

कितना दमदार होगा इंजन

नई महिंद्रा एक्सयूवी300 के साथ सी आकार के एलईडी डीआरएल और नई डिजाइन के अलॉय व्हील्स भी मिल सकते हैं। केबिन पर नजर डालें तो यहां नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और नया सेंटर कंट्रोल मिलने की संभावना है। इसके अलावा कार का केबिन भी लगभग मौजूदा मॉडल जैसा ही होगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि महिंद्रा इन नई कार के साथ 1.2-लीटर पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन देने वाली है। कुल मिलाकर नई एक्सयूवी300 मौजूदा मॉडल के मुकाबले काफी अलग और आधुनिक होगी।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article