ऑटो न्यूज़

Pravaig Defy: सिंगल चार्ज में 500 KM से ज्यादा रेंज देगी ये मेड-इन-इंडिया इलेक्ट्रिक SUV

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Nov 25, 2022, 05:16 PM IST

भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता Pravaig ने देश में अपनी पहली e-SUV प्रवेग डेफी से पर्दा हटा लिया है. कंपनी का दावा है कि नई इलेक्ट्रिक डेफी की रियल वर्ल्ड रेंज 500 किमी से ज्यादा है और इसकी टॉप स्पीड 210 किमी/घंटा है.

Image

2023 की तीसरी तिमाही से ये एसयूवी ग्राहकों को मिलना शुरू हो जाएगी

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • Pravaig Defy Electric SUV से हटा पर्दा
  • 1 चार्ज में देगी 500 किमी से ज्यादा रेंज
  • पलक झपकते पकड़ती है तूफानी रफ्तार

Pravaig Defy Electric SUV Breaks Cover: प्रवेग डायनामिक्स ने भारत में अपनी पहली पूरी तरह इलेक्ट्रिक एसयूवी प्रवेग डेफी लॉन्च कर दी है. कंपनी का दावा है कि इस ई-एसयूवी की रियल वर्ल्ड यानी सड़क पर चलने वाली असल रेंज 500 किमी से ज्यादा है और इसकी टॉप स्पीड 210 किमी/घंटा है. प्रवेग डेफी की एक्सशोरूम कीमत 39.50 लाख रुपये रखी गई है और 2023 की तीसरी तिमाही से ये एसयूवी ग्राहकों को मिलना शुरू हो जाएगी. इलेक्ट्रिक एसयूवी बनाने वाली इस कंपनी ने डेफी के लिए बुकिंग लेना भी शुरू कर दिया है.

4.9 सेकंड में 0-100 किमी/घंट स्पीड

नई प्रवेग डेफी एक तेज रफ्तार कार है जो सिर्फ 4.9 सेकंड में ही 0-100 किमी/घंटा रफ्तार पकड़ लेती है. कंपनी ने ये दावा भी किया है कि नई इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ दिलचस्प एडवांस्ड तकनीक मिलने वाली है. यहां रैपिड चार्जिंग तकनीक दी गई है जिसमें 90.2 किलोवाट-आर की बैटरी सिर्फ 30 मिनट में 0-80 फीसदी चार्ज हो जाती है. इसमें लगी इलक्ट्रिक मोटर कुल 410 बीएचपी ताकत और 620 एनएम पीक टॉर्क बनाती है. इनोवा हाइक्रॉस को ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम मिला है.

हाइटेक फीचर्स वाला है केबिन

प्रवेग डेफी के फीचर्स पर नजर डालें तो इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ कई तरह के कनेक्टिविटी ऑपशंस दिए हैं. नई ई-एसयूवी बहुत सारे आधुनिक फीचर्स से लैस होगी, हालांकि कंपनी ने अभी केबिन की झलक नहीं दिखाई है. इसके केबिन में तगड़ा साउंड सिस्टम, 15.6-इंच डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, एंबिएंट लाइटिंग, एयर फिल्टर और अल्ट्रा फास्ट मीडिया स्ट्रीमिंग जैसे फीचर्स मिले हैं. कंपनी का दावा है कि नई प्रवेग डेफी के साथ एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम यानी एडीएएस फीचर दिया जाएगा.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article