ऑटो न्यूज़

लॉन्च से पहले ही दिख गई 5 दरवाजों वाली Mahindra Thar, 15 अगस्त को लॉन्च होगी SUV

Mahindra Thar 5 Door: महिंद्रा एंड महिंद्रा 15 अगस्त को भारतीय मार्केट में नई थार 5 डोर से पर्दा हटाने वाली है। ये एसयूवी लॉन्च से पहले ही बिना स्टिकर्स ने सामने आ गई है, इससे थार 5 डोर मो मिलने वाले अगम फीचर्स और लुक का खुलासा भी हो गया है।

Image

एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और ओआरवीएम पर कैमरा होने की पुष्टि हो चुकी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बिना स्टिकर्स के नजर आई थार 5 डोर
  • 15 अगस्त को भारत में लॉन्च होगी कार
  • मुख्य फीचर्स की जानकारी भी उजागर

Mahindra Thar 5 Door: महिंद्रा एंड महिंद्रा 5 दरवाजों वाली नई थार भारत में 15 अगस्त 2024 को पेश करने वाली है। अब तक हम इस एसयूवी के फीचर्स की जानकारी आपको दे रहे थे, लेकिन ये बिना किसी स्टिकर के सामने आ चुकी है। एसयूवी का अगला हिस्सा स्टैंडर्ड थार से काफी अलग दिखा रहा है और फ्रंट ग्रिल नई है। इसके अलावा एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और ओआरवीएम पर कैमरा होने की पुष्टि भी हो चुकी है। अब ये अनुमान लगभग कन्फर्म है कि थार 5 डोर के महंगे वेरिएंट एडीएएस फीचर्स से लैस होंगे। नई थार 5 डोर के साथ अर्माडा नाम जोड़ा जा सकता है। भारत में इस नई ऑफरोड एसयूवी का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।

5-डोर में भी सस्ता वेरिएंट!

कुछ समय पहले भी नई महिंद्रा थार 5-डोर को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है और अब अनुमान है कि इसे भी कंपनी रियर-व्हील ड्राइव विकल्प देगी। ये वेरिएंट थार 5-डोर का सबसे सस्ता मॉडल होगा। रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि नई थार 5-डोर स्कॉर्पियो एन वाले मजबूत प्लेटफॉर्म पर तैयार की जा रही है। कंपनी आगामी ऑफ-रोडर की लंबाई के हिसाब से इसमें बदलाव करने वाली है। नई एसयूवी के पिछले हिस्से में समान पेंटालिंक सस्पेंशन मिलने वाले हैं। लंबे व्हीलबेस पर इस नई एसयूवी को तैयार किया जा रहा है जो केबिन में तीसरी पंक्ति के लिए पर्याप्त जगह लेकर आएगी।

मिलेंगे दो इंजन विकल्प

5 दारवाजों वाली नई थार के साथ महिंद्रा दो इंजन विकल्प देगी जिनमें से पहला 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और दूसरा टर्बो डीजल इंजन हैं। ये वही इंजन है जो मौजूदा मॉडल के साथ मिलते हैं, हालांकि 5-डोर थार में ये दोनों इंजन कुछ ज्यादा दमदार हो सकते हैं। यहां 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेंगे। भारत में इसका मुकाबला 5-डोर मारुति सुजुकी जिम्नी और 5-डोर फोर्स गुरखा से है। जिम्नी भले ही बिक्री में ज्यादा खास नहीं कर पा रही, लेकिन वो बहुत काबिल एसयूवी है। दूसरी तरफ फोर्स गुरखा 5 डोर भी जोरदार गाड़ियों में शामिल है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article