ऑटो न्यूज़

All New Kia Compact SUV: Kia भारत ला रही नई कॉम्पैक्ट SUV, पेट्रोल के साथ इलेक्ट्रिक विकल्प होंगे लॉन्च

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jan 4, 2023, 03:45 PM IST

Kia India मार्केट में नई Compact SUV लाने का प्लान बना रही है जिसकी जगह Sonet और Seltos के बीच की होगी. रिपोर्ट्स में सामने आया है कि नई किआ कॉम्पैक्ट एसयूवी को पेट्रोल और Electric विकल्पों में पेश किया जाएगा.

Image

क्रॉसओवर जैसी डिजाइन वाली इस कार का नाम फिलहाल सामने नहीं आया है.

KEY HIGHLIGHTS
  • किआ ला रही नई कॉम्पैक्ट एसयूवी
  • पेट्रोल के साथ इलेक्ट्रिक विकल्प भी
  • सॉनेट और सेल्टोस के बीच की कार

Kia New Compact SUV: किआ ने भारतीय मार्केट में तेजी से अपनी पकड़ बनाने के बाद अब इस मौजूदगी को और भी दमदार बनाने का इरादा कर लिया है. कंपनी जल्द ही नई कॉम्पैक्ट लाइफस्टाइल एसयूवी देश में पेश करने वाली है जो कीमत में इन दोनों के बीच की जगह घेरेगी. अनुमान लगाया जा रहा है कि नई किआ कॉम्पैक्ट एसयूवी 10-20 लाख रुपये के बजट में ग्राहकों को मिलेगी. क्रॉसओवर जैसी डिजाइन वाली इस कार का नाम फिलहाल सामने नहीं आया है, लेकिन ये जानकारी मिली है कि किआ इंडिया इसे इलेक्ट्रिक और पेट्रोल दोनों पावरट्रेन्स में लॉन्च करेगी.

मिलेगा ज्यादा लेगरूम

किआ की नई कॉम्पैक्ट एसयूवी के साथ सॉनेट में मिले कम केबिन स्पेस के मुकाबले बेहतर लेगरूम दे सकती है. कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि इस कार का डिजाइन किआ सोल ईवी से मिलता होगा. महिंद्रा थार और सुजुकी जिम्नी का मुकाबला करने के हिसाब सेकिआ एवाय कोडनेम वाली इस कॉम्पैक्ट एसयूवी को तैयार किया जा रहा है. इसके पेट्रोल वर्जन को 1.0-लीटर टर्बो इंजन मिल सकता है, वहीं कार के महंगे इलेक्ट्रि्रक वेरिएंट को अलग से इलेक्ट्रिक मोटर दी जाएगी.

ऑटो एक्सपो में होगी शोकेस?

किआ इंडिया ऑटो एक्सपो 2023 में नई कारों के साथ ईवी6 इलेक्ट्रक एसयूवी भी शोकेस करने वाली है. बहुत कम संभावना है कि नई कॉम्पैक्ट एसयूवी भी इसी ऑटो शो में दिखाई देगी, क्योंकि कंपनी इसे 2025 तक भारत में लॉन्च करने का प्लान बना रही है. बता दें कि इस कार का इलेक्ट्रिक वर्जन कुछ महंगा होगा, ज्यादा कीमत के एवज में ग्राहकों को लंबी रेंज और केबिन में जोरदार आधुनिक फीचर्स मिलने वाले हैं.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article