ऑटो न्यूज़

Auto Expo 2023: जानदार स्टाइल और डिजाइन वाली किआ EV9 इलेक्ट्रिक SUV पेश

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jan 11, 2023, 03:09 PM IST

Kia India ने Auto Expo 2023 में बिल्कुल नई और बेहद खूबसूरत EV9 Electric SUV शोकेस की है. ये बड़े साइज की इलेक्ट्रिक SUV है जो बाहर से जितनी धाकड़ है, केबिन के मामले में भी उतनी ही तगड़ी है.

Image

ये बड़े साइज की इलेक्ट्रिक SUV है जो बाहर से जितनी धाकड़ है, केबिन के मामले में भी उतनी ही तगड़ी है.

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • किआ इंडिया ने शोकेस की EV9
  • जोरदार लुक वाली इलेक्ट्रिक SUV
  • स्टाइल और डिजाइन में लाजवाब

Auto Expo 2023 Kia EV9 Electric SUV:किओ ने कॉन्सेप्‍ट EV9 के साथ भविष्य की ग्‍लोबल इलेक्ट्रिक SUV की झलक पेश की, जिसे पहली बार नवंबर 2021 में लॉस एंजिल्स ऑटो शो में प्रस्‍तुत किया गया था। 2023 की पहली तिमाही में व्‍हीकल को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लॉन्च किया जाएगा। ब्रांड के कैलिफोर्निया डिजाइन स्टूडियो में संकल्पित और डिजाइन किया गया, किओ कॉन्सेप्ट EV9 इलेक्ट्रिक SUV लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। कॉन्‍सेप्ट EV9 प्रकृति से प्रेरित है और इसमें फ्रेजाइल मरीन ईकोसिस्‍टम में जमा कचरे से निर्मित अपसाइकिल की गई सामग्रियों का उपयोग किया जाता है। ब्रांड की नवीनतम डिजाइन भाषा, ओपोसिट्स यूनाइटेड पर आधारित, यह कॉन्सेप्ट 'बोल्ड फॉर नेचर' पिलर से प्रभावित है, जो पूरी तरह से इलेक्ट्रिक SUV कॉन्‍सेप्‍ट को एक प्रतिष्ठित और बोल्ड आकार देने में मदद करता है।

माइंफुलनेस पर फोकस

कॉन्सेप्ट EV9 अपने मजबूत और अपराइट स्‍टांस की वजह से एक साहसिक, आउटगोइंग और मनोरंजक रूप का प्रतीक है। बाहरी भाग एक ऐसे व्‍हीकल का प्रतीक है जो अत्यधिक सक्षम, व्यावहारिक और एक्‍शन के लिए तैयार है। साथ ही, साइड से, आधुनिक एंग्‍युलर प्रोफ़ाइल इलेक्ट्रिक SUV को एक सरल लेकिन विशिष्ट रूप देता है। 4,930 मिमी लंबाई, 2,055 मिमी चौड़ाई, 1,790 मिमी ऊंचाई और 3,100 मिमी के व्हीलबेस के साथ, कॉन्सेप्ट EV9 सुंदरता की दृष्टि से दुर्लभ लेकिन देखने में आश्चर्यजनक चतुर्भुजाकार जैसी ऑन-रोड उपस्थिति का प्रतीक है। व्‍हीकल का इंटीरियर उत्‍कृष्‍ट कारीगरी शानदार नमूना है जो इसके पैट्रन्‍स को कल्याण और माइंफुलनेस पर फोकस करने देता है।

रिसायकल किए गए फिशनेट का उपयोग

इंटीरियर व्‍हीकल की फ्लोरिंग को बनाने में रिसायकल किए गए फिशनेट का उपयोग करके और सिटिंग फेबि्रक बनाने में रिसाइयकल की गई प्लास्टिक की बोतलों और ऊन फाइबर का उपयोग करके किआ के एक सस्‍टनेबल ब्रांड होने के मोटो को पूरा करता प्रतीत होता है। वैश्विक स्तर पर किआ धीरे-धीरे अपने सभी व्‍हीकल्‍स में जानवरों के चमड़े का इस्तेमाल कम करने की योजना पर काम कर रही है। किआ कॉन्सेप्ट EV9 E-GMP (इलेक्ट्रिक ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म) पर आधारित है, जो किआ का EV डेडिकेटिड प्लेटफॉर्म है, जिसमें बैटरी, मोटर और पावर इलेक्ट्रिक सिस्टम सहित व्‍हीकल के चेसिस शामिल हैं, और इसके स्केलेबल व्हीलबेस के कारण कंपनी को अलग तरह के व्‍हीकल का निर्माण करने में मदद करता है। प्‍लेटफॉर्म वर्तमान में भारत में बेचे जाने वाले EV6 के निर्माण की मेजबानी करता है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्ले author

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडी... और देखें

End of Article