ऑटो न्यूज़

Kia carnival Facelift: भारत की सड़कों पर नजर आई कार्निवल फेसलिफ्ट, मिल सकते हैं ये धांसू फीचर्स

भारत में 7 सीटर कारों को भी काफी पसंद किया जाता है और इसे देखते हुए ही किआ ने भारत में कार्निवल लिमोजीन पेश की थी। लेकिन BS6 फेज 2 नियमों के अनुरूप कार मॉडल को अपडेट न करने की वजह से कंपनी को भारत में इस कार की बिक्री पर रोक लगानी पड़ी थी। लेकिन अब लोग नई कार्निवल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और हाल ही में यह कर भारत में नजर भी आई है।

Image

बेपर्दा हुआ कार्निवल का फेसलिफ्ट वेरिएंट, जानिए क्या है नया

Photo : BCCL

Kia Carnival Facelift: भारत में 7 सीटर SUVs के साथ-साथ 7 सीटर MPVs को भी काफी पसंद किया जाता है। इसे देखते हुए ही दक्षिण कोरियाई कार निर्माता कंपनी किआ ने भारतीय मार्केट में कार्निवल लिमोजीन पेश की थी। कार्निवल को 7 सीटर के साथ-साथ, 8 सीटर और 9 सीटर ऑप्शंस में भी भारतीय मार्केट में पेश किया गया था और इस कार को धीरे-धीरे लोग काफी पसंद भी करने लगे थे। लेकिन BS6 फेज 2 नियमों के अनुसार कार के मॉडल को अपडेट न करने का फैसला लेकर किआ ने भारत में इस कार की बिक्री को रोक दिया। इसके बाद से ही लोगों को नई किआ कार्निवल का बेसब्री से इंतजार है। अब हाल ही में किआ कार्निवल फेसलिफ्ट बिना किसी कवरिंग के भारतीय सड़कों पर नजर आई है। माना जा रहा है कि कंपनी भारत में इस कार को जल्द लॉन्च कर सकती है। आइये जानते हैं नई किआ कार्निवल फेसलिफ्ट में आपको क्या कुछ खास देखने को मिल सकता है।

नई कार्निवल में क्या है नया?

किआ ने पिछले साल ही नई कार्निवल के डिजाईन को लोगों के सामने पेश किया था। भारतीय सड़कों पर दिखा किआ कार्निवल का यह मॉडल ग्लोबल मॉडल के डिजाईन के बेहद करीब है। कार के बाहरी डिजाईन में सिर्फ एक ही चीज ग्लोबल मॉडल से अलग है, और वह है इसके व्हील्स का डिजाईन। कार में आपको नई ग्रिल, नई वर्टीकल LED हेडलाइट्स, L शेप वाली LED DRL, और नया बम्पर भी देखने को मिलता है। नए बम्पर में हवा के बेहतर फ्लो के लिए ज्यादा जगह दी गई है।

साथ मिल सकते हैं ये फीचर्स

कार के रियर में आपको पतली आयतकार टेल लाइट्स देखने को मिलती हैं। किआ की नई फेसलिफ्ट सोनेट और सेल्टोस SUVs की तरह ही ये टेल लाइट भी कनेक्टेड हैं। कार में पुराने वाले बड़े गेयर लीवर की बजाय रोटरी गेयर लीवर मिलता है। नए फेसलिफ्ट वेरिएंट में 12.3 इंच के दो कर्व डिस्प्ले मिलते हैं। इनमें से एक स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए और दूसरी कार के इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए दी गई है। कार में हेड्स-अप डिस्प्ले, 8 एयरबैग, ADAS सिस्टम जैसे फीचर्स भी देखने को मिलते हैं। साथ ही कार में पैसेंजर्स के लिए भी एंटरटेनमेंट स्क्रीन दी गई है और यह 14.6 इंच की एक HD स्क्रीन है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article