Kia Carens Safety Rating: पिछले कुछ समय के दौरान भारतीय कर मार्केट में काफी महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिले हैं। जहां अब लोग 7 सीटर SUVs और MPVs को ज्यादा पसंद करने लगे हैं, वहीं दूसरी तरफ अब लोग कार सेफ्टी को लेकर पहले से ज्यादा जागरूक भी हैं। अब कर खरीदते समय लोग सिर्फ इसकी माइलेज और फीचर्स पर ध्यान नहीं देते बल्कि सेफ्टी फीचर्स पर भी ध्यान देते हैं। हम सभी जानते हैं कि ग्लोबल NCAP द्वारा क्रैश टेस्ट में जांच के बाद कारों को सेफ्टी रेटिंग दी जाती है। आज हम आपको एक ऐसी 7 सीटर MPV के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने कमाल कर दिखाया है। ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में पहले जहां इस MPV को जीरो स्टार रेटिंग मिली थी, वहीं अब इस कार को 3 स्टार सेफ्टी रेटिंग दी गई है। यह कार कोई और नहीं बल्कि किआ कारेन्स है।
ऑटो न्यूज़
7 सीटर MPV का कमाल, सेफ्टी में मिले 3 स्टार पहले मिली थी 0 रेटिंग
- Authored by: Pawan Mishra
- Updated Apr 24, 2024, 07:39 PM IST
