ऑटो न्यूज़

Auto Expo 2023: Royal Enfield Hunter का मुकाबला करने आई धांसू लुक वाली ये बाइक

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jan 12, 2023, 01:51 PM IST

Auto Expo 2023 के पहले दिन जहां इलेक्ट्रिक वाहनों का जलवा बना रहा, वहीं Keeway ने भी एक जोरदार मोटरसाइकिल SR250 भारत में लॉन्च कर दी है. इसका मुकाबला Royal Enfield Hunter से होने वाला है और दिखने में ये शानदार है.

Image

रॉयल एनफील्ड के मुकाबले में ये नया विकल्प भारत में हिट भी हो सकता है.

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • Keeway SR250 भारत में हुई लॉन्च
  • 1.49 लाख रुपये एक्सशोरूम कीमत
  • दिखने में जोरदार और फीचर्स तगड़े

Keeway SR250 Launched In India: ऑटो एक्सपो 2023 में देश-दुनिया के बहुत सारे वाहन निर्माताओं ने अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज की है और इन्हीं में एक ताजा-ताजा भारत आई कीवे भी है. हंग्री के इस टू-व्हीलर ब्रांड ने भारत में रॉयल एनफील्ड हंटर 350 का मुकाबला करने के लिए बिल्कुल नई बाइक लॉन्च कर दी है. इस बाइक का नाम कीवे एसआर250 है और देश में इसकी एक्सशोरूम कीमत 1.49 लाख रुपये रखी गई है. गौरतलब है कि मार्केट में इस तरह की मोटरसाइकिल लंबे समय से चलन में हैं और इनकी बिक्री में कोई कमी भी नजर नहीं आ रही, ऐसे में रॉयल एनफील्ड के मुकाबले में ये नया विकल्प भारत में हिट भी हो सकता है.

किन फीचर्स से लैस है बाइक

कीवे एसआर250 मोटरसाइकिल को निओ क्लासिक रेट्रो थीम पर तैयार किया गया है जो भारतीय मार्केट में पहले से उपलब्ध एसआर125 को भी दिया गया है. स्टाइल और डिजाइन के मामले में ये बाइक ओल्ड स्कूल स्क्रैंबलर टाइप की है जहां मल्टी स्पोक व्हील्स, ब्लॉक पैटर्न के टायर्स, चॉप्ड फैंडर्स, फ्रंट फोर्क गेटर्स, गोल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और रिब्ड पैटर्न की सीट बाइक को दी गई है. फीचर्स पर नजर डालें तो इस मोटरसाइकिल के साथ गोल सिंगल पॉड डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और एलईडी लाइटिंग पैकेज दिए गए हैं.

कितना दमदार है बाइक का इंजन

नई कीवे एसआर250 के साथ कंपनी ने 250 सीसी का सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन दिया है. ये इंजन लो और मिड दोनों रेंज में बाइक को दमदार टॉर्क मुहैया कराता है. भारतीय बाजार में इस बाइक का मुकाबला जोरदार है और इससे टक्कर लेने के लिए रॉयल एनफील्ड हंटर, टीवीएस रोनिन और कावासाकी डब्ल्ल्यू175 पहले से मार्केट में मौजूद हैं. देश में कीवे के पोर्टफोलियो में फिलहल 7 प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं और अब इसे मिलाकर कुल संख्या 8 हो गई है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article