ऑटो न्यूज़

जून में किस कंपनी ने बेची सबसे ज्यादा गाड़ियां? Maruti का दबदबा इस बार भी रहा बरकरार

भारतीय पैसेंजर व्हीकल बाजार में बीते महीने के लिए गाड़ियों की बिक्री के आंकड़े आ चुके हैं। इस बार भी Maruti Suzuki सबसे ज्यादा वाहन बिक्री के साथ पहले नंबर पर रही।

Image

जून में किस कंपनी ने बेचे सबसे ज्यादा वाहन (AI Generated Image)

भारतीय पैसेंजर व्हीकल बाजार में बीते महीने एक बार फिर बिक्री के आंकड़े बेहद दिलचस्प रहे। सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी के रूप में Maruti Suzuki ने अपनी बढ़त बरकरार रखी, लेकिन दूसरे स्थान के लिए Tata Motors और Mahindra के बीच बेहद करीबी मुकाबला रहा। आखिरकार Tata Motors ने मामूली अंतर से Mahindra को पीछे छोड़ते हुए दूसरा स्थान अपने नाम किया। आइए जल्दी से जान लेते हैं किस कंपनी ने कितने पैसेंजर व्हीकल की बिक्री की-

Maruti Suzuki रही नंबर-1

जून 2026 में Maruti Suzuki ने घरेलू बाजार में 1,47,187 पैसेंजर वाहन बेचे। कंपनी की SUV लाइनअप में Brezza, Fronx, Grand Vitara, Ertiga, XL6, Jimny, Invicto, Victoris और e Vitara ने 61,726 यूनिट का योगदान दिया। वहीं Alto, S-Presso, Baleno, Celerio, Dzire, Swift और Wagon R जैसी छोटी कारों की बिक्री 75,231 यूनिट रही। इस प्रदर्शन के साथ कंपनी भारतीय बाजार में पहले स्थान पर बनी रही।

Tata ने मामूली अंतर से Mahindra को पछाड़ा

Tata Motors ने जून 2026 में 62,076 यूनिट की घरेलू बिक्री दर्ज की और दूसरे स्थान पर अपनी पकड़ बनाए रखी। कंपनी ने Mahindra को केवल 1,683 यूनिट के अंतर से पीछे छोड़ा। दूसरी ओर Mahindra ने 60,393 SUV की बिक्री दर्ज की। Scorpio-N, Thar, XUV 3XO और XUV 7XO जैसे मॉडल कंपनी की बिक्री के प्रमुख आधार रहे। मजबूत मांग के बावजूद Mahindra दूसरे स्थान तक नहीं पहुंच सकी।

Hyundai को उत्पादन बाधा का असर

Hyundai जून 2026 में 39,635 यूनिट की बिक्री के साथ चौथे स्थान पर रही। कंपनी की बिक्री में लगभग 9.97 प्रतिशत की सालाना गिरावट दर्ज की गई। Hyundai के अनुसार, उसके एक सप्लायर के प्लांट में आग लगने के कारण उत्पादन प्रभावित हुआ, जिससे लगभग 13,900 वाहनों का उत्पादन नहीं हो सका। इसके बावजूद Creta, Venue, Exter, Grand i10 Nios और i20 की मांग बनी रही।

रैंककंपनीजून 2026 में बिक्री (यूनिट)
1Maruti Suzuki1,47,187
2Tata Motors62,076
3Mahindra60,393
4Hyundai39,635
5Toyota Kirloskar Motor28,441
6Kia India24,552
7JSW MG Motor7,568
8Honda Cars India4,618
9Volkswagen India3,089
10Skoda Auto India3,028

Toyota और Kia का अच्छा प्रदर्शन

Toyota ने जून 2026 में 28,441 वाहन बेचकर पांचवां स्थान हासिल किया और सालाना आधार पर 7.52 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। Innova Hycross, Urban Cruiser Hyryder और Glanza कंपनी की बिक्री में सबसे बड़ा योगदान देने वाले मॉडल रहे।

Kia India ने जून में 24,552 यूनिट की बिक्री की, जो पिछले वर्ष की तुलना में 19.04 प्रतिशत अधिक रही। Seltos और Sonet के साथ Carens Clavis और Syros ने भी कंपनी की बिक्री को मजबूती दी।

MG Motor भी रही आगे

JSW MG Motor ने जून 2026 में 7,568 यूनिट की बिक्री दर्ज की, जो सालाना आधार पर 29.83 प्रतिशत की वृद्धि है। Windsor EV, Comet EV और Hector कंपनी की बिक्री के प्रमुख मॉडल रहे।

Honda, Skoda का भी लिस्ट में नाम

टॉप-10 की लिस्ट में Honda Cars India ने जून 2026 में 4,618 यूनिट की बिक्री के साथ आठवां स्थान हासिल किया। इसके बाद Volkswagen India ने 3,089 यूनिट बेचकर नौवां और Skoda Auto India ने 3,028 यूनिट की बिक्री के साथ दसवां स्थान प्राप्त किया।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article