ऑटो न्यूज़

ऑल इलेक्ट्रिक ऑफ-रोड कार लेकर आ रही है जीप, क्या कुछ होगा खास

अमेरिकी कार निर्माता कंपनी जीप ने हाल ही में अपनी ट्रेलहॉक कॉन्सेप्ट कार की एक झलक लोगों के सामने पेश की है। ट्रेलहॉक ऐसी कारों को कहा जाता है जो बहुत ही रफ होती हैं और इन्हें सिर्फ और सिर्फ ऑफ-रोडिंग के लिए तैयार किया गया होता है। कमाल की बात ये है कि जीप की ये ट्रेलहॉक कार पूरी तरह से इलेक्ट्रिक कार होगी।

Image

ऑल इलेक्ट्रिक ऑफ-रोड कार लेकर आ रही है जीप, क्या कुछ होगा खास

Photo : Times Now Digital

Jeep Electric Off-Road Car: देश के साथ-साथ दुनिया भर में इलेक्ट्रिक कारों को खूब पसंद किया जा रहा है। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनिया धीरे-धीरे अपनी पहुंच बढ़ा रही हैं और अधिकतर कार सेग्मेंट्स में इलेक्ट्रिक कारें पेश करने की कोशिश कर रही हैं। सेडान से लेकर हैचबैक और SUVs तक सभी सेग्मेंट्स में इलेक्ट्रिक कारें मौजूद हैं। लेकिन ऑफ-रोडिंग सेगमेंट अभी भी इलेक्ट्रिक कारों की पहुंच से दूर ही नजर आता है। पर अब बस और नहीं। अमेरिकी कार निर्माता कंपनी जीप ने हाल ही में अपनी ट्रेलहॉक कॉन्सेप्ट कार को लोगों के सामने पेश किया है, जिसका नाम ‘वागोनीर S’ है। आपको बता दें कि ट्रेलहॉक ऐसी कारों को कहा जाता है जिन्हें बहुत ही रफ-टफ बनाया जाता है ताकि वह जबरदस्त ऑफ-रोडिंग कर सकें। जीप की इस ट्रेलहॉक कॉन्सेप्ट कार की खास बात ये है कि यह पूरी तरह इलेक्ट्रिक होगी।

वागोनीर SUV की भी दिखाई झलक

कंपनी ने इस कॉन्सेप्ट कार की झलक ‘वागोनीर S’ SUV कार के साथ दिखाई है और यह कार पूरी तरह से प्रोडक्शन के लिए तैयार है। वागोनीर S एक इलेक्ट्रिक SUV है और इसी के ज्यादा रफ और ऑफ-रोड वेरिएंट को कंपनी ने वागोनीर S ट्रेलहॉक के रूप में पेश किया है। हालांकि इस ट्रेलहॉक कॉन्सेप्ट कार का प्रोडक्शन कब शुरू होगा यह अभी स्पष्ट नहीं है।

SUV और ऑफ रोड में क्या है अलग

वागोनीर S इलेक्ट्रिक SUV के मुकाबले नई वाली ट्रेलहॉक कॉन्सेप्ट दिखने में काफी रफ है। इतना ही नहीं कार में आगे कि तरफ नया और छोटा बंपर दिया गया है, जिसपर बैश प्लेट देखने को मिलती है। इसके साथ ही बंपर में व्हेल अर्च भी बनाई गई हैं और कार में एल्युमीनियम की रूफ रेल देखने को मिलती है। इस कार में 31.5 इंच के आल टेरेन टायर लगे हैं जिनकी बदौलत यह किसी भी तरह की सतह पर बहुत ही आसानी से चल सकती है। वागोनीर S ट्रेलहॉक कॉन्सेप्ट में ऑटो, सैंड, स्नो, इको और स्पोर्ट ड्राइव मोड्स के अलावा रॉक मोड भी देखने को मिलता है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article