ऑटो न्यूज़

Isuzu D-Max V-Cross Z Prestige वेरिएंट हुआ लॉन्च, पहले से ज्यादा सेफ हुई SUV

Isuzu D-Max V-Cross Z Prestige: इसुजु ने डी-मैक्स वी-क्रॉस का जेड प्रेस्टीज वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 21.20 लाख रुपये है। कंपनी ने इसे इंटीरियर और एक्सटीरियर में बदलावों के साथ पेश किया गया है।

Image

New Isuzu D Max V Cross

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • इसुजु डी-मैक्स वी-क्रॉस जेड प्रेस्टीज
  • 21.20 लाख रुपये है शुरुआती कीमत
  • पहले से ज्यादा सेफ हुई नई एसयूवी

Isuzu D-Max V-Cross Z Prestige: इसुजु ने डी-मैक्स रेंज को नए सेफ्टी फीचर्स से अपडेट किया है जिसके बाद ये शानदार ऑफरोड एसयूवी पहले से ज्यादा सुरक्षित हो गई है। इसके अलावा कंपनी ने इस पिकअप का नया टॉप वेरिएंट वी-क्रॉस जेड प्रेस्टीज भी लॉन्च कर दिया है। इसे इंटीरियर और एक्सटीरियर में बदलावों के साथ पेश किया गया है। प्राइवेट बायर्स के लिए इसुजु डी-मैक्स लाइनअप में हाईलैंडर वेरिएंट की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 21.20 लाख रुपये है। वी-क्रॉस जेड ट्रिम की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 25.52 लाख रुपये है जो जेड प्रेस्टीज के लिए 26.92 लाख रुपये तक जाती है।

जोरदार फीचर्स से लोडेड

नई डी-मैक्स वी-क्रॉस जेड प्रेस्टीज को सभी जगह क्रोम फिनिश की जगह अब ड्रार्क ग्रे फिनिश दिया गया है। ये पिकअप के अगले और पिछले बंपर, फॉग लैंप क्लस्टर, ग्रिल, ओआरवीएम और रूफ रेल्स पर देखा जा सकता है। सबसे ज्यादा आकर्षक इसके 18-इंच ब्लैक अलॉय व्हील्स हैं। केबिन में एक्टिव सेफ्टी सिस्टम मिला है और कई बदलाव भी मिलते हैं। डी-मैक्स रेंज के मैनुअल गियरबॉक्स वेरिएंट के साथ ट्रैक्शन कंट्रोल, ईएससी, हिल स्टार्ट, हिल डिसेंट असिस्ट जैसे फीचर्स सामान्य तौर पर मिले हैं।

दमदार इंजन से लैस

इसुजु ने वी-क्रॉस रेंज में कोई तकनीक बदलाव नहीं किया है। एसयूवी के साथ 1.9-लीटर का डीजल इंजन दिया गया है जो 163 एचपी ताकत बनाता है। कंपनी ने इस इंजन को 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प दिए हैं। इसुजु वी-क्रॉस के दोनों वेरिएंट्स को शिफ्ट-ऑन-फ्लाय 4 व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है, वहीं इसके बेस मॉडल जेड वेरिएंट को सिर्फ मैनुअल गियरबॉक्स मिला है। इसुजु डी-मैक्स हाईलैंडर वेरिएंट के साथ भी यही इंजन मिलता है, लेकिन इसे सिर्फ 2 व्हील ड्राइव सिस्टम में पेश किया गया है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article