ऑटो न्यूज़

बेमिसाल है भारत में बना इलेक्ट्रिक ट्रक, 20 मिनट में 80% चार्ज और 120 kmph की रफ्तार

पर्यावरण के नजरिए से बेहतर भविष्य के निर्माण में इलेक्ट्रिक वाहनों का योगदान काफी अहम है। पिछले कुछ समय से भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को काफी पसंद भी किया जा रहा है और पब्लिक से लेकर कमर्शियल वाहनों के क्षेत्र में भी इलेक्ट्रिक वाहनों को उतारा जा रहा है। आज हम आपको भारत में बने एक दमदार इलेक्ट्रिक ट्रक के बारे में बताने जा रहे हैं।

Image

कमाल-बेमिसाल है भारत में बना ये इलेक्ट्रिक ट्रक

Photo : Times Now Digital

Tresa Electric Truck: समय से भागने इलेक्ट्रिक वाहनों को काफी पसंद किया जाने लगा है। भारत में पब्लिक क्षेत्र से लेकर कमर्शियल क्षेत्र में भी इलेक्ट्रिक वाहनों को उतारा जा रहा है। आज हम आपको भारत में बने एक शानदार इलेक्ट्रिक ट्रक के बारे में बताने जा रहे हैं। यह ट्रक इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी ट्रेसा का है और इसे V0.2 नाम दिया गया है। इस ट्रक में आपको 300 kWh की दमदार बैटरी मिलती है, जो सिर्फ 20 मिनट में ही 80% चार्ज हो जाती है। आइए जानते हैं इस इलेक्ट्रिक ट्रक में आपको और कौन से शानदार फीचर्स देखने को मिलते हैं?

दमदार मोटर और 120 kmph की रफ्तारट्रेसा का यह इलेक्ट्रिक ट्रक भारत का पहला ट्रक है जिसमें सेंट्रलाइज्ड कम्प्यूटिंग यूनिट देखने को मिलती है। इसके साथ ही ट्रक में आपको एडवांस्ड टेलेम्टरी सिस्टम भी मिलता है। ट्रक में आपको 24,000 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करने वाली मोटर मिलती है। यह ट्रक 120 kmph की अधिकतम रफ्तार तक जा सकता है। साथ ही ट्रक में आपको सेंट्रल स्टीयरिंग सिस्टम भी मिलता है और वाहन की कूलिंग के लिए पहली बार ट्रक में हीट पंप का प्रयोग किया गया है। यह पंप ट्रक के कैबिन को ठंडा करने के लिए भी काम करता है।

दमदार टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल

जहां अधिकतर वाहनों के सिस्टम को कंट्रोल करने के लिए कंपनियां ECU का इस्तेमाल करती हैं, वहीं ट्रेसा ने Nvidia के चिप पर आधारित CCU को विकसित किया है। ट्रक में मौजूद अधिकतर फीचर्स, AI और यहां तक की ट्रक को कंट्रोल करने में भी यह CCU महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। ट्रेसा के इलेक्ट्रिक ट्रक में आपको एयर-सस्पेंशन वाली सीटें भी मिलती हैं। आप अपनी जरूरत के अनुसार ट्रक का इंटीरियर भी कस्टमाइज कर सकते हैं।
pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article