Best Selling Car In India: पिछ्ले कुछ समय से भारत में SUVs को काफी पसंद किया जाने लगा है और इनकी मांग भी काफी तेजी से बढ़ रही है। मार्च 2024 में पहली बार बिक्री के मामले में टाटा ने मारुती सुजुकी को पीछे छोड़ दिया है। पहली बार ऐसा हुआ है कि SUV सेगमेंट में मौजूद टाटा पंच भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है। SUVs के बाद अक्सर सेडान के बारे में ही बात की जाती है। सेडान सेगमेंट में भी पिछले कुछ समय के दौरान महत्त्वपूर्ण बदलाव देखने को मिले हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार कौन से सेगमेंट की है? SUVs और सेडान की बढती पॉपुलैरिटी के बावजूद भी पिछले 3 सालों से लगातार एक हैचबैक भारतीय मार्केट में अपनी धाक जमाये हुए है। वित्त वर्ष 24 में एक बार फिर यह कार भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन चुकी है।
कार मार्केट में बड़े-बड़े बदलाववित्त वर्ष 24 के दौरान भारतीय कार मार्केट दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी कार मार्केट बन चुकी है। अब हम सिर्फ अमेरिका और चीन से पीछे रह गए हैं। इतना ही नहीं, एक वित्त वर्ष के दौरान पहली बार ऐसा हुआ है कि भारतीय कार मार्केट में 40 लाख कारें बिकीं हैं। जहां एक तरफ घरेलू मार्केट में SUV सेगमेंट की हिस्सेदारी बढ़कर 50.4% पर पहुंच गई है। वहीं दूसरी तरफ हैचबैक सेगमेंट की हिस्सेदारी घटकर 27.8% ही रह गई है। लेकिन इन बदलावों के बावजूद भी हैचबैक सेगमेंट की एक कार भारत की सबसे बिकाऊ बनी हुई है।
