ऑटो न्यूज़

1.5 लाख रु. देकर नई Hyundai Venue घर लाएं, जानिए हर महीने कितनी देनी होगी EMI

अब सवाल यह है कि यदि आप 1.5 लाख रुपये डाउनपेमेंट करके 2025 Hyundai Venu को घर लाते हैं तो आपकी ईएमआई कितनी होगी। आइए इस रिपोर्ट में 2025 Hyundai Venu के फीचर्स और ईएमआई का पूरा हिसाब-किताब जानते हैं...

2025 Hyundai Venue

2025 Hyundai Venue/Photo-Hyundai

Hyundai ने हाल ही में अपनी नई कार 2025 Hyundai Venue को भारतीय बाजार में पेश किया है। 2025 Hyundai Venue को कई सारे बदलावों के साथ पेश किया गया है जिनमें इसका लुक प्रमुख है। डिजाइन को लेकर कई सारे एक्सपेरिमेंट किए गए हैं। पहली नजर में यह कार Creta, Alcazar और Exter का मिक्स वर्जन लगती है। यह पहले से कहीं ज्यादा अपमार्केट दिखती है।

नई ऊंचाई और चौड़ाई के कारण इसका रोड प्रेजेंस बेहतर हुआ है। रात के समय कनेक्टेड टेल लाइट्स इसे एक प्रीमियम अपील देती हैं। अब सवाल यह है कि यदि आप 1.5 लाख रुपये डाउनपेमेंट करके 2025 Hyundai Venu को घर लाते हैं तो आपकी ईएमआई कितनी होगी। आइए इस रिपोर्ट में 2025 Hyundai Venu के फीचर्स और ईएमआई का पूरा हिसाब-किताब जानते हैं...

2025 Hyundai Venue के फीचर्स

कैबिन में इस बार कई खास बदलाव किए गए हैं। स्टीयरिंग व्हील पर मोर्स कोड में हुंडई का लोगो, डैशबोर्ड पर Venue ब्रांडिंग और डिफ्यूज्ड व्हाइट एम्बियंट लाइटिंग जैसी चीजें इसे और भी खास बनाती हैं। लाइट कलर स्कीम की वजह से कैबिन अब पहले से ज्यादा खुला और स्पेशियस महसूस होता है, जो इसे एक बेहतर फैमिली कार बनाता है।

टेक्नोलॉजी और फीचर्स में बड़ा अपग्रेड

नई Venue में दो 12.3-इंच के ट्विन स्क्रीन दिए गए हैं, जिनका रेजोल्यूशन शानदार है और इंटरफेस नया व आधुनिक है, बिल्कुल BMW जैसी फील देता है। अब इसमें वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले की सुविधा भी मिलती है। साउंड के शौकीनों के लिए इसमें 8-स्पीकर बोस ऑडियो सिस्टम दिया गया है, जो इमर्सिव ऑडियो एक्सपीरियंस प्रदान करता है।

कुछ फीचर्स में निराशा भी

जहां प्रतिस्पर्धी मॉडल जैसे Tata Nexon, Mahindra XUV 3XO और Kia Syros इस प्राइस रेंज में पैनोरमिक सनरूफ दे रहे हैं, वहीं नई Venue में सिर्फ छोटी सनरूफ दी गई है, जो थोड़ा निराश करती है, हालांकि ड्राइवर सीट अब 4-वे इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल है, जिससे पोजिशन और रिक्लाइन को एडजस्ट किया जा सकता है, हालांकि हाइट एडजस्टमेंट अभी भी मैनुअल है। सुरक्षा के लिहाज से इसमें 360-डिग्री कैमरा दिया गया है, जो लेन बदलते या पार्किंग करते समय आसपास का क्लियर व्यू देता है। इंडिकेटर देने पर यह साइड कैमरा फीड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में भी दिखाता है।

1.5 लाख रुपये डाउनपेमेंट पर कितनी बनेगी ईएमआई

2025 हुंडई वेन्यू की शुरुआती कीमत 7.90 लाख रुपये एक्स-शोरूम है जो कि बेस वेरियंट HX 2 Petrol MT की है। वहीं टॉप मॉडल यानी HX 10 Diesel AT की कीमत 15.51 लाख रुपये एक्स-शोरूम है।

वैरिएंट (Variant)कीमत (एक्स-शोरूम)
HX 2 Petrol MT₹7.90 लाख
HX 2 Turbo Petrol MT₹8.80 लाख
HX 2 Diesel MT₹9.70 लाख
HX 4 Petrol MT₹8.80 लाख
HX 5 Petrol MT₹9.15 लाख
HX 5 Turbo Petrol MT₹9.74 लाख
HX 5 Turbo Petrol DCT₹10.67 लाख
HX 5 Diesel MT₹10.64 लाख
HX 5 Diesel AT₹11.58 लाख
HX 6 Petrol MT₹10.43 लाख
HX 6 Turbo Petrol DCT₹11.98 लाख
HX 6T Petrol MT₹10.70 लाख
HX 7 Diesel MT₹12.51 लाख
HX 8 Turbo Petrol MT₹11.81 लाख
HX 8 Turbo Petrol DCT₹12.85 लाख
HX 10 Turbo Petrol DCT₹14.56 लाख
HX 10 Diesel AT₹15.51 लाख

यदि आप HX 4 (Petrol) मॉडल खरीदते हैं तो और 1.5 लाख का डाउन पेमेंट करते हैं और 5 साल का विकल्प चुनते हैं तो आपको हर महीने 17,861 रुपये की ईएमआई देनी होगी। इस मॉडल की ऑनरोड प्राइस 9,94,522 रुपये (नोएडा) होगी। 8,44,522 रुपये का लोन होगा जिस पर 9.8% का ब्याज देना होगा। कुल अमाउंट 10,71,660 रुपये हो जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज

Pradeep Pandey
Pradeep Pandey Author

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिय... और देखें

End of Article