Hyundai Exter Sales Figure: ह्यून्दे इंडिया की नई कॉम्पैक्ट एसयूवी एक्सटर को बहुत पसंद किया जा रहा है। ह्यून्दे ने पिछले नई एक्सटर मार्केट में उतारी थी, इस कार की अब तक कंपनी ने 93,000 से ज्यादा यूनिट बेच ली हैं। ह्यून्दे ने हाल में एक्सटर एसयूवी का नाइट एडिशन भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 8.38 लाख रुपये है और इसे एसएक्स के साथ एसएक्स ओ वेरिएंट्स पर बनाया गया है। टॉप मॉडल के लिए ये कीमत 10.43 लाख रुपये तक जाती है। ह्यून्दे एक्सटर का नाइट एडिशन 5 सिंगल रंग और 2 डुअल टोन रंगों में पेश किया गया है।
फीचर्स से भरा हुआ है केबिन
ह्यून्दे एक्सटर की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 6.12 लाख रुपये है और इस कीमत पर फुल पैसा वसूल फीचर्स आपको मिलते हैं। कार के केबिन में क्रूज कंट्रोल के साथ सेगमेंट में पहली बार मिला वायरलेस चार्जर है। जोरदार फीचर्स से लैस इस कार का केबिन एक्सटर को पूरी तरह पैसा वसूल कार बनाता है। कार के साथ मिले बाकी फीचर्स में वॉइस कंट्रोल्ड सनरूफ, 15-इंच के अलॉय व्हील्स, कीलेस एंट्री, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप और 8-इंच का टचस्क्रीन शामिल है जो ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ आता है।
सेफ्टी में भी जोरदार है एक्सटर
ह्यून्दे एक्सटर को सेफ्टी के मामले में भी तगड़ा बनाया गया है जिनमें सामान्य रूप से मिले 6 एयरबैग्स, 26 से ज्यादा स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स और 40 से ज्यादा एडवांस सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा नई कार के साथ टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, पार्किंग असिस्ट, ऑटो हेडलैंप्स, इलेक्ट्रॉनिट स्टेबिलिटी कंट्रोल, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट, हिल असिस्ट कंट्रोल, एबीएस के साथ ईबीडी और कई अन्य सेफ्टी फीचर्स भी कार को मिले हैं। कुल मिलाकर नई ह्यून्दे एक्सटर पूरी तरह पैसा वसूल कार है।
इंजन और माइलेज में धाकड़
नई एक्सटर के साथ कंपनी ने 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया है जो मैनुअल और एएमटी ट्रांसमिशन के साथ आता है। इनमें से मैनुअल गियरबॉक्स वाला इंजन 83 पीएस ताकत और 113.8 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है, वहीं इसका माइलेज 19.4 किमी/लीटर बताया गया है। इसके बाद एएमटी गियरबॉक्स में कार की ताकत समान रहती है और माइलेज 19.2 किमी/लीटर हो जाता है। अंत में 1.2-लीटर बाय-फ्यूल कप्पा पेट्रोल इंजन आता है जो सीएनजी से भी चलता है। सीएनजी इंजन 69 पीएस ताकत और 95.2 एनएम पीक टॉर्क बनाता है और 27 किमी से ज्यादा माइलेज देता है।
