ऑटो न्यूज़

सिर्फ नई जनरेशन WagonR की 10 लाख यूनिट बिकीं, कुल बिक्री 32.1 लाख पहुंची

Maruti Suzuki WagonR Sales Milestone: मारुति सुजुकी ने 23 जनवरी 2019 में लेटेस्ट जनरेशन वैगनआर हैचबैक लॉन्च की थी। अब कंपनी ने इस मॉडल की 10 लाख यूनिट सिर्फ 5.5 लाख में बेच ली हैं। इस कार को पहली बार 1999 में पेश किया गया है और इसकी कुल 32.1 लाख यूनिट भारत में बिक चुकी हैं।

Image

सिर्फ वित्त वर्ष 2023 में ही कंपनी ने इस हैचबैक की 2.12 लाख से ज्यादा यूनिट बेची हैं।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • Maruti Suzuki WagonR का कारनामा
  • लेटेस्ट जनरेशन की 10 लाख यूनिट बिकीं
  • 5.5 साल में छू लिया बिक्री का ये आंकड़ा

Maruti Suzuki WagonR Sales Milestone: मारुति सुजुकी वैगनआर लंबे समय से भारतीय ग्राहकों की आंख का तारा बनी हुई है। कंपनी ने 23 जनवरी 2019 को इस टॉलबॉय हैचबैक का लेटेस्ट वर्जन लॉन्च किया था, इस मॉडल की अब तक 10 लाख यूनिट बेच दी गई हैं। बिक्री में मील का ये पत्थर कंपनी ने सिर्फ 5.5 साल में मारुति सुजुकी ने कायम कर लिया है। सिर्फ वित्त वर्ष 2023 में ही कंपनी ने इस हैचबैक की 2.12 लाख से ज्यादा यूनिट बेची हैं। वित्त वर्ष 2024 में भी वैगनआर देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी है, ये पोजिशन कार ने 3 साल से बनाई हुई है।

34 से ज्यादा माइलेज

1999 में पहली बार लॉन्च हुई इस कार की कुल 32.1 लाख यूनिट अब तक बिक चुकी हैं। मौजूदा वैगनआर अपनी तीसरी पीढ़ी में पहुंच चुकी है जिसे मारुति सुजुकी के नए हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इस कार के साथ 1.0-लीटर और 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के विकल्प मिलते हैं। इसके अलावा कंपनी ने सीएनजी इंजन के साथ भी कार लॉन्च की है जो 1 किग्रा सीएनजी में 34.05 किमी तक माइलेज देती है। इसके अलावा पेट्रोज इंजन के साथ भी कंपनी ने ग्राहकों को जोरदार माइलेज और दमदार परफॉर्मेंस देना जारी रखा है।

कम दाम में पैसा वसूल फीचर्स

आज इस पैसा वसूल कार की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 5.54 लाख रुपये है जो टॉप मॉडल के लिए 7.42 लाख तक जाती है। इस कीमत पर मारुति ने नई वैगनआर को वो तमाम बेसिक फीचर्स दिए हैं जो आपके ड्राइविंग का अनुभव बेहतर बनाते हैं। कंपनी जल्द ही वैगनआर के साथ नया फ्लैक्स फ्यूल इंजन देने वाली है जिसका प्रोटोटाइप कुछ समय पहले ही शोकेस किया गया है। फ्लैक्स फ्यूल का मतलब इस कार को पेट्रोल और इथेनॉल दोनों से चलाया जा सकेगा, इसके अलावा हाइड्रोजन फ्यूल से भी ये चलेगी।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article