MG Windsor EV Inspire Edition: JSW MG मोटर इंडिया ने हाल ही में अपनी इलेक्ट्रिक कार एमजी विंडसर ईवी इंस्पायर एडिशन (MG Windsor EV Inspire Edition) को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 16.65 लाख रुपये रखी गई है। वहीं, जो ग्राहक बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) ऑप्शन के साथ कार लेना चाहते हैं, उनके लिए इसकी कीमत 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) होगी। यह एक लिमिटेड एडिशन मॉडल है, जिसकी केवल 300 यूनिट्स ही देश में उपलब्ध होंगी। आइए जानते हैं कि आखिर कितनी दमदार है MG Windsor EV Inspire Edition?
MG Windsor EV Inspire Edition- डिजाइन और एक्सटीरियर
इंस्पायर एडिशन में पर्ल व्हाइट और स्टाररी ब्लैक के डुअल-टोन एक्सटीरियर दिए गए हैं। इसमें ऑल-ब्लैक अलॉय व्हील्स पर रोज गोल्ड क्लैडिंग, ब्लैक ओआरवीएम (ORVMs) और Inspire ब्रांडिंग देखने को मिलती है। साथ ही, इस एडिशन के लिए एक्सेसरी पैक भी दिया गया है जिसमें रोज गोल्ड डिटेलिंग फ्रंट ग्रिल और बंपर कॉर्नर प्रोटेक्टर पर की गई है।
MG Windsor EV Inspire Edition- इंटीरियर फीचर्स
अंदर की ओर, कार का इंटीरियर भी इंस्पायर थीम पर तैयार किया गया है। इसमें सैंग्रिया रेड और ब्लैक लेदर अपहोल्स्ट्री, हेडरेस्ट पर एम्ब्रॉयडर्ड इंस्पायर लोगो, और गोल्ड एक्सेंट्स का उपयोग किया गया है। साथ ही, इसमें थीम्ड मैट्स, कुशन, रियर विंडो सनशेड्स और लेदर की की कवर भी शामिल हैं। वैकल्पिक एक्सेसरीज के तौर पर कंपनी Skylight Infinity View ग्लास रूफ और वायरलेस इल्युमिनेटेड सिल प्लेट्स भी दे रही है।
MG Windsor EV Inspire Edition- पावर और परफॉर्मेंस
एमजी विंडसर ईवी इंस्पायर एडिशन में 38 kWh बैटरी पैक और पर्मानेंट मैगनेट सिंक्रोनस मोटर दी गई है जो फ्रंट व्हील्स को ड्राइव करती है। यह मोटर 134 bhp की पावर और 200 Nm का टॉर्क देती है। कंपनी का दावा है कि यह ईवी 331 किलोमीटर की रेंज देती है। साथ ही, डीसी फास्ट चार्जिंग से बैटरी को 40 मिनट में 80% तक चार्ज किया जा सकता है। अब तक कंपनी इस मॉडल की 40,000 यूनिट्स बेच चुकी है। बुकिंग पहले से शुरू हो चुकी हैं और डिलीवरी 15 अक्टूबर 2025 से शुरू की जाएगी।
