​Diwali Offer: Tata Nexon EV, Harrier EV और Curvv EV पर 1.90 लाख रुपये तक की छूट, पढ़ें पूरी डिटेल​

​​​Diwali Offer: इस साल कार खरीदने का सबसे शानदार मौका है। इसके दो कारण हैं। पहला जीएसटी 2.0 और दूसरा कंपनियों की ओर से फेस्टिव ऑफर है। दिवाली से पहले टाटा मोटर्स ने अपनी पूरी इलेक्ट्रिक कार लाइनअप पर जबरदस्त ऑफर की घोषणा की है। ​

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated Oct 8 2025, 08:56 IST
​21 अक्टूबर तक चलेगा ऑफर​Image Credit : Tata01 / 06

​21 अक्टूबर तक चलेगा ऑफर​

​कंपनी ने अक्टूबर 2025 में 3 से 21 अक्टूबर तक चलने वाले फेस्टिव सीजन के दौरान MY2024 और MY2025 स्टॉक पर छूट की पेशकश की है। इस ऑफर में एक्सचेंज और स्क्रैपेज स्कीम, कॉर्पोरेट डिस्काउंट, लॉयल्टी बोनस और ग्रीन इंसेंटिव्स शामिल हैं। आइए पांच कारों के बारे में जानते हैं जिनपर बंपर छूट मिल रही है।​

Tata Curvv EV: सबसे ज्यादा 1.90 लाख रुपये तक की छूट​Image Credit : Tata02 / 06

Tata Curvv EV: सबसे ज्यादा 1.90 लाख रुपये तक की छूट​

​Tata Curvv EV इस फेस्टिव ऑफर में सबसे बड़ा डिस्काउंट लेकर आई है। कंपनी कुल 1.90 लाख रुपये तक का फायदा दे रही है। इसके साथ ग्रीन बोनस: ₹70,000, एक्सचेंज/स्क्रैपेज बेनिफिट: ₹30,000, कॉर्पोरेट डिस्काउंट: ₹10,000, लॉयल्टी बोनस: ₹50,000 है। इसकी कीमत ₹17.49 लाख से ₹21.99 लाख के बीच है। यह दो बैटरी ऑप्शन 45kWh (430km रेंज) और 55kWh (502km रेंज) के साथ आती है। इसका मुकाबला महिंद्रा BE 6 और ह्यूंदै क्रेटा इलेक्ट्रिक से है।​

​Tata Tiago EV: 1.23 लाख रुपये तक की छूट​Image Credit : Tata03 / 06

​Tata Tiago EV: 1.23 लाख रुपये तक की छूट​

​टाटा की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार Tiago EV पर भी इस दिवाली शानदार ऑफर है। ग्राहकों को ₹1.23 लाख तक के बेनिफिट मिलेंगे, जिनमें ₹70,000 का ग्रीन बोनस, ₹30,000 का एक्सचेंज/स्क्रैपेज ऑफर और अन्य कॉर्पोरेट व लॉयल्टी डिस्काउंट शामिल हैं। कार की कीमत ₹7.99 लाख से ₹11.14 लाख तक है। इसमें 19.2kWh और 24kWh बैटरी विकल्प हैं, जो क्रमशः 221km और 275km की रेंज देते हैं। इसका मुकाबला MG Comet EV से है।​

​Tata Punch EV: 1.23 लाख रुपये तक की छूट​Image Credit : Tata04 / 06

​Tata Punch EV: 1.23 लाख रुपये तक की छूट​

​Punch EV पर भी ₹1.23 लाख तक के ऑफर दिए जा रहे हैं। इसमें ₹60,000 का ग्रीन बोनस, ₹40,000 तक का एक्सचेंज/स्क्रैपेज लाभ और कॉर्पोरेट व लॉयल्टी बेनिफिट शामिल हैं। पंच EV की कीमत ₹9.99 लाख से ₹14.44 लाख के बीच है। इसमें 25kWh और 35kWh बैटरी मिलती हैं, जो क्रमशः 210km और 290km की रेंज देती हैं। इसका मुकाबला Citroen eC3 से है।​

​Tata Harrier EV: 1 लाख रुपये तक की छूट​Image Credit : Tata05 / 06

​Tata Harrier EV: 1 लाख रुपये तक की छूट​

टाटा की फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक SUV Harrier EV पर इस फेस्टिव सीजन ₹1 लाख तक के लॉयल्टी बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। इसकी कीमत ₹21.49 लाख से ₹30.23 लाख के बीच है और इसमें 65kWh और 75kWh की बैटरी मिलती हैं, जो क्रमशः 538km और 622km की रेंज देती हैं। इसका मुकाबला Mahindra XEV 9e और VinFast VF7 से है।

​Tata Nexon EV: 90,000 रुपये तक की छूट​Image Credit : Tata06 / 06

​Tata Nexon EV: 90,000 रुपये तक की छूट​

​टाटा की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक SUV Nexon EV पर भी इस बार ₹90,000 तक का फायदा मिल रहा है। इसमें ₹30,000 का एक्सचेंज ऑफर, ₹10,000 का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और ₹50,000 तक का लॉयल्टी बोनस शामिल है। इसकी कीमत ₹12.49 लाख से ₹17.49 लाख के बीच है। नेक्सॉन EV में 30kWh और 45kWh बैटरी ऑप्शन हैं, जो 275km और 489km की रेंज देती हैं। इसका मुकाबला MG Windsor और Mahindra XUV400 से है।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!