ऑटो न्यूज़

सिर्फ 3 मिनट में 1,000 किमी तक चलने के लिए तैयार हो जाएगी ये कार, रफ्तार भी तूफानी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 20, 2022, 05:55 PM IST

Paris Motor Show 2022 में फ्रांस की वाहन निर्माता ने Hopium Machina Hydrogen Electric Car पेश की है. इस कार में हाइड्रोजन सिर्फ 3 मिनट में फुल हो जाती है और ये 1,000 किमी की दूरी तय करने के लिए तैयार हो जाती है.

Image

कंपनी ने इस आलीशान कार के लिए करीब 50 हजार रुपये टोकन के साथ बुकिंग लेना भी शुरू कर दिया है

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • 3 मिनट में हाइड्रोजन की टंकी फुल
  • 1,000 किमी तक रेंज, स्पीड भी धांसू
  • 50,000 रुपये के साथ शुरू हुई बुकिंग

Hydrogen Electric Car: पेरिस मोटर शो 2022 शुरू हो चुका है और फ्रांस की वाहन निर्माता ने यहां हाइड्रोजन इलेक्ट्रिक कार पेश की है जिसका नाम होपियम मशीना विजन है. कंपनी ने इस आलीशान कार के लिए करीब 50 हजार रुपये टोकन के साथ बुकिंग लेना भी शुरू कर दिया है, हालांकि इसके उत्पादन में कुछ साल लगेंगे. जैसे ही इनका उत्पादन नजदीक आएगा, कंपनी ग्राहकों से संपर्क करके उन्हें कस्टमाइजेशन के विकल्प देने लगेगी. कंपनी ने अब तक होपियम मशीना की बहुत कम जानकारी दी है.

सिंर्फ 3 मिनट में टंकी फुल

मशीना का हाइड्रोजन टैंक सिर्फ 3 मिनट में भर जाता है और इसके साथ छोटे बैटरी सेल्स दिए गए हैं जहां इलेक्ट्रिसिटी जमा होती है. बता दें कि एक बार फुल टैंक हाइड्रोजन और इलेक्ट्रिक पावर के साथ इस कार को 1,000 किमी तक चलाए जा सकने का दावा किया गया है. ये बहुत दमदार कार है जो 493 हॉर्सपावर जनरेट करती है और सिर्फ 5 सेकंड से भी कम समय में ये 0-100 किमी/घंटा रफ्तार पकड़ लेती है.

गजब का है कार का केबिन

इस लग्जरी 4-सीटर कार का केबिन बिना ताम-झाम वाला, लेकिन शानदार है. पॉर्श, लूसिड और टेस्ला कारों का केबिन डिजाइन करने वाले फेलिक्स गोडर्ड ने इसे तैयार किया है. कार के डैशबोर्ड पर बाएं से लेकर दाएं तक एक बड़ा स्क्रीन दिया गया है. कंपनी का कहना है कि इस कार की कीमत 1 करोड़ रुपये के आस-पास होगी और कस्टमाइजेशन के हिसाब से इसमें बदलाव भी आ सकता है. तकनीक और फीचर्स में मामले में भी होपियम मशीना जबरदस्त कार बनने वाली है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article