ऑटो न्यूज़

इन राज्यों में सामान्य से कम कीमत पर लॉन्च हुई नई Honda Shine 100, इतनी सस्ती मिलेगी

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated May 17, 2023, 10:52 PM IST

Honda Motorcycle And Scooter India ने कुछ दिन पहले ही भारत में नई Shine 100 बाइक लॉन्च की है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 64,900 रुपये रखी गई है। अब कंपनी ने तीन राज्यों में इस मोटरसाइकिल को सामान्य से कम कीमत पर पेश किया है।

Image

कंपनी ने राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में इस मोटरसाइकिल को 62,900 रुपये एक्सशोरूम कीमत पर लॉन्च किया है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • तीन राज्यों में सस्ती मिलेगी शाइन 100
  • सामान्य कीमत से 2,000 रुपये सस्ती है
  • यहां 62,900 रुपये है एक्सशोरूम कीमत

Honda Shine 100 Launch: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने तीन राज्यों में सामान्य से कम कीमत पर नई होंडा शाइन 100 लॉन्च की है। कंपनी ने राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में इस मोटरसाइकिल को 62,900 रुपये एक्सशोरूम कीमत पर लॉन्च किया है। इसके अलावा जहां कंपनी बाकी राज्यों में 3 साल की स्टैंडर्ड और 3 साल की एक्सटेंडेड वारंटी बाइक के साथ दे रही है, इन तीन राज्यों में ये एक्सटेंडेड वारंटी 3 की जगह 7 साल तक उपलब्ध कराई जा रही है। बता दें कि महाराष्ट्र में इसी बाइक की एक्सशोरूम कीमत 64,900 रुपये है।

सामान्य कीमत करीब 65000 रुपये

होंडा टू-व्हीलर्स ने कुछ दिन पहले ही नई शाइन 100 भारत में लॉन्च की है जिसकी महाराष्ट्र एक्सशोरूम कीमत 64,900 रुपये रखी गई है। कंपनी ने इस बाइक को 3 साल की सामान्य और अलग से 3 साल की वैकल्पिक वारंटी के साथ पेश किया है। ये नई बाइक किफायती और जोरदार लुक वाली है जिसे पांच रंगों - ब्लैक विद रेड स्ट्रिप्स, ब्लैक विद ब्लू स्ट्रिप्स, ब्लैक विद ग्रीन स्ट्रिप्स, ब्लैक विद गोल्ड स्ट्रिप्स और ब्लैक विद ग्रे स्ट्रिप्स में उतारा गया है।

कितना किफायती है नई शाइन का इंजन

होंडा टू-व्हीलर्स ने हीरो स्प्लैंडर के मुकाबले में नई मोटरसाइकिल को लॉन्च किया है जिसके साथ बिल्कुल नया 100 सीसी ओबीडी2 पीजीएमएफआई इंजन दिया है। ये इंजन जोरदार प्रदर्शन के अलावा ईंधन भी बचाता है। बाइक में लगा इंजन 8 बीएचपी ताकत बनाता है जिसे कंपनी ने 4-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया है। बता दें कि नई होंडा शाइन 100 एक लीटर पेट्रोल में 60 किमी तक माइलेज देती है।

जोरदार फीचर्स से लैस है नई शाइन 100

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने नई शाइन 100 को खूब सारे एडवांस्ड फीचर्स दिए हैं। इनमें 677 मिमी लंबी सीट शामिल है जो आरामदायक यात्रा के लिए बहुत जरूरी है। इसके अलावा नई बाइक को अनोखे डिजाइन का फ्यूल टैंक और नेरो लैग ओपनिंग एंगल दिया गया है। बाइक का कद 786 मिमी है और इसका ग्राउंड क्लियरेंस 168 मिमी रखा गया है। यहां साइड स्टैंड के साथ इंजन इन्हिबिटर और कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है।

लुक और स्टाइल बना देगा दीवाना

नई होंडा शाइन 100 का डिजाइन इसके दमदार मॉडल शाइन 125 से काफी मिलता-जुलता है। गौरतलब है कि शाइन 125 ग्राहकों के बीच बेहद पॉपुलर मोटरसाइकिल है, ऐसे में नई शाइन 100 का लुक भी बहुत जोरदार हो गया है। इसके साथ पूरी तरह काले अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, इसके अलावा एल्युमीनियम ग्रैब रेल, पैना मफलर और आकर्षक हेडलैंप्स के अलावा टेललैंप्स दिए गए हैं। स्प्लैंडर के अलावा नई बाइक का सीधा मुकाबला बजाज 100 से होगा।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article