होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (HCIL), जो भारत में प्रीमियम कारों का एक प्रमुख निर्माता है, ने अपनी मशहूर SUV Honda Elevate का एक नया टॉप मॉडल Elevate ADV Edition लॉन्च कर दिया है। यह एडिशन खासतौर पर उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है जो एक्टिव और एडवेंचरस लाइफस्टाइल पसंद करते हैं। नई Elevate ADV में दमदार डिजाइन, पावरफुल i-VTEC इंजन और होंडा सेंसिंग जैसी एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स उपलब्ध कराए गए हैं। कंपनी ने इसे BOLD.MOVE. थीम के साथ पेश किया है।
Elevate ADV Edition एक्सटीरियर
एलीवेट एडीवी एडिशन की खासियत है इसकी नई चमकदार काली अल्फा-बोल्ड प्लस फ्रंट ग्रिल, जिसमें काले बॉर्डर और ऑरेंज हाइलाइट्स वाला हुड डेकल दिया गया है। ये दोनों मिलकर कार को सड़क पर एक दमदार और स्टाइलिश लुक देते हैं। इसके लुक को और बेहतर बनाने के लिए इसमें ब्लैक रूफ रेल्स, ORVMs, ग्रिल मोल्डिंग, डोर मोल्डिंग, विंडो लाइन मोल्डिंग, शार्क फिन एंटीना और ब्लैक डोर हैंडल्स दिए गए हैं। ये सभी फीचर मिलकर एलीवेट एडीवी एडिशन के बोल्ड और आत्मविश्वासी डिज़ाइन को और निखारते हैं।
इंटीरियर: बोल्ड और स्पोर्टी केबिन
केबिन में बोल्ड ब्लैक थीम दी गई है, जिसमें चमकीले नारंगी रंग की डिटेलिंग की गई है। काले इंटीरियर पर नारंगी एक्सेंट्स इसे और ज्यादा आकर्षक बनाते हैं और ड्राइविंग का मज़ा बढ़ा देते हैं। सीटों पर ऑरेंज सिलाई और ADV लोगो दिया गया है, जिससे केबिन को एक स्पोर्टी और प्रीमियम लुक मिलता है। इसका सबसे खास फीचर है — एडीवी टेरेन पैटर्न बैकलिट इंस्ट्रूमेंट पैनल, जो होंडा में पहली बार दिया गया है। यह केबिन में एक फ्यूचरिस्टिक लाइटिंग इफेक्ट लाता है। इससे अंदर का माहौल और ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम लगता है। ग्राहक चाहें तो नया 360° सराउंड व्यू कैमरा भी ले सकते हैं, जो ड्राइविंग के दौरान अतिरिक्त सुविधा और सुरक्षा देता है।
Elevate ADV Edition में मिलेगा दमदार इंजन
एलीवेट एडीवी एडिशन में 1.5 लीटर i-VTEC पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन (पैडल शिफ्टर्स के साथ) में उपलब्ध है। यह एसयूवी अपने बड़े बूट स्पेस, ऊंचे ग्राउंड क्लीयरेंस और आरामदायक, विशाल इंटीरियर की वजह से खास है। यही वजह है कि यह रोज़मर्रा की ड्राइविंग से लेकर लंबी यात्राओं तक के लिए एक शानदार विकल्प बन जाती है। अपने ऊंचे ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ, एडीवी एडिशन स्टाइल और उपयोगिता दोनों का बेहतरीन मेल है, जो हर सफर में आत्मविश्वास से भरी और स्मूद ड्राइव देता है। सुरक्षा के मामले में होंडा हमेशा आगे रहा है। एलीवेट एडीवी एडिशन में Honda SENSING तकनीक दी गई है, जो एक एडवांस ड्राइवर-असिस्ट सिस्टम (ADAS) है।
Elevate ADV Edition के सेफ्टी फीचर्स
एलीवेट एडीवी एडिशन में दिया गया है Honda SENSING, जो एक एडवांस्ड ड्राइवर-असिस्ट सिस्टम है। इसमें शामिल हैं:
- Collision Mitigation Braking System
- Lane Keep Assist
- Road Departure Mitigation
- Adaptive Cruise Control
- Lead Car Departure Notification
इसके अलावा, इसमें 6 एयरबैग, लेनवॉच कैमरा, व्हीकल स्टेबिलिटी असिस्ट और ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल, मल्टी-एंगल रियर कैमरा, ISOFIX सीट माउंट्स (बच्चों की सुरक्षा के लिए) जैसे तगड़े फीचर्स मिलते हैं। आपको बता दें कि इसे और अधिक एडवांस बनाने के लिए Honda Connect ऐप से कार को 37+ स्मार्ट फीचर्स के साथ जोड़ा जा सकता है, और यह सर्विस ग्रहकों को 5 साल तक के लिए फ्री रहेगी।
Elevate ADV Edition की कीमत
होंडा एलिवेट एडीवी एडिशन का सिंगल-टोन मैनुअल वेरिएंट की कीमत ₹15.29 लाख रखी गई है, जबकि डुअल-टोन वेरिएंट की कीमत ₹15.49 लाख है। वहीं, ऑटोमैटिक (CVT) मॉडल की कीमतें ₹16.46 लाख से ₹16.66 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच हैं। कंपनी इसके साथ 3 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर वॉरंटी दे रही है, जिसे ग्राहक चाहें तो 10 साल तक बढ़ा सकते हैं।
