Discount On Honda Cars: जापानी कार निर्माता होंडा ने मई के महीने में पड़ रही गर्मी को और बढ़ा दिया है। हाल ही में कंपनी ने अपनी कारों पर डिस्काउंट देने की घोषणा की है। बिक्री के लिए भारतीय कार मार्केट में होंडा की सिटी, अमेज और एलिवेट जैसी कारें ही मौजूद है। इस वक्त सबसे अच्छे ऑफर्स होंडा की सिटी कार पर मिल रहे हैं। दूसरी तरफ होंडा एलिवेट पर आपको सबसे कम ऑफर्स देखने को मिलते हैं। आइये आपको बताते हैं कि होंडा की किस कार पर आपको कितना डिस्काउंट मिल सकता है?
होंडा सिटी पर डिस्काउंट
होंडा सिटी की 5th जनरेशन पर आपको 1,14,500 रुपये के बेनेफिट मिलते हैं। होंडा सिटी के ZX वेरिएंट पर 25,000 रुपये का डिस्काउंट मिलता है और शोरूम से कार की एक्सेसरीज खरीदने पर 26,947 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा और कार एक्सचेंज करवाने पर आपको 25,000 रुपये का डिस्काउंट भी मिलता है। होंडा 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट या फिर 21,396 रुपये की एक्सेसरीज के साथ-साथ 20,000 रुपये का कार एक्सचेंज बोनस भी ऑफर कर रही है।
एलिवेट और अमेज
होंडा एलिवेट पर सेलिब्रेशन डिस्काउंट दिया जा रहा है और आप इसे खरीदने पर 50,000 तक का डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं। यहां ध्यान रखना होगा कि यह एक लिमिटेड पीरियड सेलिब्रेशन ऑफर है। अमेज का ई-वेरिएंट 10,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। कार के बाकी सभी वेरिएंट्स पर आपको 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट या फिर 24,346 रुपये की एक्सेसरीज ऑफर की जा रही हैं। इसके साथ ही अमेज खरीदने पर आपको 10,000 रुपये का कार एक्सचेंज बोनस भी मिलता है।
