ऑटो न्यूज़

Honda City, Amaze और Elevate सस्ते में खरीदने का मौका, मई में 2.12 लाख रुपये तक की बचत का मौका

Honda Cars Discount May 2026: मई का महीना Honda कार खरीदने वालों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। अलग-अलग बजट और जरूरत के हिसाब से कंपनी कई विकल्प और आकर्षक ऑफर्स दे रही है।

Image

Honda Cars Discount (Photo: Honda)

Honda Cars Discount May 2026: अगर आप नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं यह महीना कार खरीदारी का सही समय हो सकता है। Honda Cars India अपनी पॉपुलर कारों पर इस महीने शानदार छूट और ऑफर्स पेश कर रही है। इन ऑफर्स के तहत ग्राहक 2.12 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। ध्यान देने वाली बात ये है कि ये ऑफर सीमित समय के लिए हैं और 31 मई 2026 तक ही मान्य रहेंगे। हालांकि, यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि ऑफर की राशि शहर, डीलरशिप और स्टॉक के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है।

किस कार पर कितना बेनिफिट

Honda Elevate

सबसे ज्यादा फायदा Honda Elevate पर मिल रहा है। इस SUV पर ग्राहकों को 2.12 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है, जो इस महीने Honda की तरफ से मिलने वाला सबसे बड़ा ऑफर है। Elevate में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो दमदार परफॉर्मेंस के साथ स्मूद ड्राइविंग एक्सपीरियंस देता है। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक (CVT) दोनों ट्रांसमिशन विकल्प मिलते हैं, जिससे अलग-अलग तरह के ड्राइवर्स के लिए यह सुविधाजनक बन जाती है। इसकी शुरुआती कीमत 11.59 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जो इसे मिड-सेगमेंट SUV खरीदारों के लिए एक मजबूत और वैल्यू फॉर मनी विकल्प बनाती है।

Honda City Hybrid

Honda Cars Discount

Honda Cars Discount (Photo: Honda)

Honda City Hybrid भी इस महीने अच्छे डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। इस हाइब्रिड कार पर 1.97 लाख रुपये तक का फायदा मिल रहा है। इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ डुअल मोटर सिस्टम दिया गया है, जिससे बेहतर माइलेज और कम ईंधन खर्च मिलता है। खास बात यह है कि यह कार शहर और हाईवे दोनों पर स्मूद और साइलेंट ड्राइविंग का अनुभव देती है। इसकी शुरुआती कीमत 19.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जो इसे प्रीमियम सेडान सेगमेंट में एक खास और आधुनिक विकल्प बनाती है।

Honda City

अगर आप पेट्रोल सेडान खरीदना चाहते हैं तो Honda City पर भी शानदार ऑफर दिया जा रहा है। इस पर 1.56 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है। इसमें 1.5 लीटर इंजन दिया गया है, जो 119bhp की पावर और 145Nm का टॉर्क देता है, जिससे यह कार पावर और माइलेज का अच्छा संतुलन देती है। इसमें मैनुअल और CVT दोनों ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है, जिससे ड्राइविंग और भी आसान हो जाती है। इसकी शुरुआती कीमत 11.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जो इसे फैमिली और डेली यूज के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बनाती है।

Honda Amaze

बजट सेगमेंट के ग्राहकों के लिए Honda Amaze एक किफायती और प्रैक्टिकल विकल्प है। नई जेनरेशन Amaze पर 67,000 रुपये तक का फायदा मिल रहा है, जबकि पुराने (प्री-फेसलिफ्ट) मॉडल पर 58,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो रोजमर्रा के उपयोग के लिए पर्याप्त पावर और अच्छा माइलेज देता है। इसकी शुरुआती कीमत 6.97 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जिससे यह एंट्री-लेवल सेडान सेगमेंट में एक आकर्षक डील बन जाती है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article