ऑटो न्यूज़

हीरो ला रही एक से एक दमदार बाइक, हर तीन महीने में लॉन्च करेगी नया मॉडल

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated May 14, 2023, 02:23 PM IST

Hero MotoCorp: हीरो मोटोकॉर्प चालू वित्त वर्ष में रिकॉर्ड संख्या में नए मॉडल उतारने की तैयारी कर रही है। कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) निरंजन गुप्ता ने कहा कि हीरो मोटोकॉर्प विशेष रूप से प्रीमियम सेगमेंट में अपनी बाजार हिस्सेदारी मजबूत करना चाहती है।

Image

रिकॉर्ड संख्या में नए मॉडल उतारने की तैयारी में हीरो।

Hero MotoCorp: हीरो मोटोकॉर्प चालू वित्त वर्ष में रिकॉर्ड संख्या में नए मॉडल उतारने की तैयारी कर रही है। कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) निरंजन गुप्ता ने कहा कि हीरो मोटोकॉर्प विशेष रूप से प्रीमियम सेगमेंट में अपनी बाजार हिस्सेदारी मजबूत करना चाहती है। देश की सबसे बड़ी दोपहिया कंपनी चालू वित्त वर्ष के दौरान कई नई बाइक पेश करेगी। कंपनी वित्त वर्ष के दौरान हीरो मोटोकॉर्प-हार्ले डेविडसन गठजोड़ के तहत पहला उत्पाद उतारेगी।

160cc इंजन के आगे सेगमेंट में चल रहा काम

किफायती बाइक सेगमेंट (100-110cc) में कंपनी सबसे आगे है और वह 125cc में उपस्थिति बढ़ाने और 160cc और आगे के सेगमेंट में नए मॉडल लाने की तैयारी में है। गुप्ता ने कहा कि, ‘‘हम चालू वित्त वर्ष की प्रत्येक तिमाही में नया उत्पाद लाएंगे। संभवत: इस वित्त वर्ष में हम कंपनी के इतिहास में सबसे अधिक नए मॉडलों की पेशकश करेंगे।’’उन्होंने कहा कि इस साल कंपनी वृद्धि की संभावनाओं को लेकर आशान्वित है और वह विभिन्न सेगमेंटों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की तैयारी कर रही है।

बाजार हिस्सेदारी और मार्जिन में वृद्धि की उम्मीद

गुप्ता ने कहा, ‘‘हम वित्त वर्ष को लेकर उत्साहित हैं और अपनी बाजार हिस्सेदारी और मार्जिन में वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं। हम कई उत्पाद उतारने जा रहे हैं। प्रत्येक तिमाही में एक नया उत्पाद उतारा जाएगा।’’ उन्होंने बताया कि कंपनी प्रीमियम सेगमेंट में कई नए मॉडल उतारेगी। कुछ बड़े उत्पाद उतारे जाएंगे। इनसे प्रीमियम सेगमेंट में हमारी बाजार हिस्सेदारी बढ़ना सुनिश्चित होगा।

प्रीमियम सेगमेंट में बनाएगी पैठ

उन्होंने कहा कि कंपनी 150 cc से 450 cc की प्रीमियम सेगमेंट की बाइक पर ध्यान दे रही है। कंपनी अपने इलेक्ट्रिक ब्रांड विडा के विस्तार की घोषणा पहले ही कर चुकी है। चालू कैलेंडर साल में कंपनी का इरादा विडा को 100 शहरों तक पहुंचाने का है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article