ऑटो न्यूज़

हीरो ने दिया ग्राहकों को त्योहारों का GIFT, जानें इस दशहरे पर क्या कुछ मिल रहा

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Oct 22, 2023, 09:08 PM IST

इस त्योहारों के सीजन में ग्राहकों की खरीद को और भी हैप्पी बनाने के लिए Hero MotoCorp ने बड़ा GIFT दिया है। यहां बाइक्स में कई आकर्षक बदलावों के साथ बड़ा डिस्काउंट और आसान फाइनेंस उपलब्ध कराया जा रहा है।

Image

हीरो GIFT यानी ग्रैंड इंडियन फेस्टिवल ट्रस्ट प्रोग्राम शुरू किया है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • त्योहारों पर Hero ने दिया GIFT
  • टू-व्हीलर्स पर मिला बड़ा फायदा
  • कई तरह के ऑफर्स लाई कंपनी

Hero GIFT For Festive Season: भारतीय ग्राहकों का पसंदीदार मोटरसाइकिल ब्रांड हीरो मोटोकॉर्प त्योहारी सीजन में देशवासियों के लिए तोहफा लेकर आया है। हीरो GIFT यानी ग्रैंड इंडियन फेस्टिवल ट्रस्ट प्रोग्राम शुरू किया है। इसके अंतर्गत ग्राहक दशहरे पर हीरो टू-व्हीलर्स के साथ कैश डिस्काउंट, नए कलर्स, फाइनेंस स्कीम, एक्सचेंज बोनस और कई अन्य फायदे मिलेंगे। इस त्योहारों के सीजन में अगर आप नई हीरो बाइक लेने का प्लान बना रहे हैं तो कंपनी नए रंगों में अपने पॉपुलर मॉडल बेच रही है। यानी इस वक्त खरीद पर आपको अच्छा-खासा लाभ हो सकता है।

किस बाइक पर कितनी छूट

हीरो मोटोकॉर्प अपनी लगभग सभी बाइक्स और स्कूटर्स पर GIFT प्रोग्राम के अंतर्गत ग्राहकों को कई तरह की फाइनेंस स्कीम दे रही है। नए हीरो टू-व्हीलर पर 5,500 रुपये की नकद छूट दी जा रही है, वहीं 3,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी आपको मिलेगा। इसके अलावा ग्राहकों को अभी टू-व्हीलर खरीदने और पैसा 2024 में चुकाने का विकल्प भी दिया जा रहा है। यहां ज्यादातर बाइक्स को आकर्षक अंदाज में पेश किया गया है जिससे नए रंग रोगन के साथ आपको हीरो टू-व्हीलर मिलेगी।

ब्याज दर काफी कम रखी

त्योहारों के इस सीजन में अगर आप आसान ईएमआई पर हीरो बाइक या स्कूटर खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ब्याज दर भी काफी कम है। यहां 7 प्रतिशत से भी कम यानी 6.99 प्रतिशत ब्याज दर पर टू-व्हीलर फाइनेंस किया जा सकता है। इसके बाद कोई प्रोसेसिंग फीस भी आपको नहीं चुकानी होगी और सिर्फ आधार कार्ड दिखाकर टू-व्हीलर मिल जाएगा। कुल मिलाकर इस समय हीरो बाइक या स्कूटर खरीदने पूरी तरह फायदे का सौदा होगा।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article