ऑटो न्यूज़

Hero Xpulse 200: हीरो लेकर आई Xpulse का प्रो डकार मॉडल, इतनी है कीमत, ये हैं खास फीचर्स

हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी है। कंपनी की ऑफ रोड बाइक Xpulse (Hero Xpulse 200 4V) भारत में काफी पॉपुलर है। कल कंपनी ने Xpulse का प्रो डकार वेरिएंट (Hero Xpulse 200 4V Pro Dakar Edition) लॉन्च किया है। इस बाइक को भारत में 1.67 लाख रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। क्या हैं इसके खास फीचर्स और स्टैण्डर्ड Xpulse से यह किस तरह अलग है, आइये जानते हैं।

Image

हीरो लेकर आई Xpulse का प्रो डकार मॉडल

Photo : Times Now Digital

Hero Xpulse 200 4V Dakaar: भारत दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन मार्केट मानी जाती है। हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) को दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी माना जाता है। हीरो की 200cc सेगमेंट की ऑफ रोड बाइक, Xpulse 200 4V, भारत में काफी पॉपुलर है। कल हीरो मोटोकॉर्प ने भारत में Xpulse 200 4V का नया प्रो डकार (Hero Xpulse 200 4V Pro Dakar Variant) वेरिएंट लॉन्च किया है। भारत में Xpulse 200 4V प्रो डकार मॉडल को 1.67 लाख रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। बाइक का डिजाइन जानी-मानी ऑफ रोड रैली, डकार रैली (Dakar Rally) से प्रेरित है। बाइक में आपको रफ-टफ ऑफ रोड टायर्स, एडजस्टेबल फ्रंट सस्पेंशन और स्पोक व्हील्स जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं।

आज से शुरू हो जाएगी बुकिंग

हीरो Xpulse 200 4V प्रो डकार मॉडल (Hero Xpulse 200 4V Pro Dakar Booking) के लिए बुकिंग आज से शुरू होने जा रही है। हीरो की एडवेंचर मोटरसाइकिल, Xpulse 200 4V के अन्य वेरिएंट्स के साथ ही यह वेरिएंट भी मार्केट में नजर आएगा। बाइक में 199.6cc का वही इंजन मिलता है जो बाइक के स्टैण्डर्ड वेरिएंट में ऑफर किया जाता है। इसके साथ ही बाइक में तीन राइडिंग मोड्स का ऑप्शन भी दिया गया है। बाइक का यह वेरिएंट Xpulse 200 4V से 16,000 रुपये और Xpulse 200 4V प्रो से 3000 रुपये अधिक महंगा है।

डकार रैली के ग्राफिक से सजी है बाइक

हीरो Xpulse 200 4V प्रो डकार एडिशन (Hero Xpulse 200 4V Pro Dakar Features) आपको बेहद खास ग्राफिक्स के साथ ऑफर की जाती है। बाइक के टैंक पर डकार रैली का लोगो देखने को मिलता है। साथ ही, सऊदी अरब में होने वाली डकार रैली की लोकेशन की दिशा बताता हुआ एक कंपास का ग्राफिक भी आपको टैंक पर देखने को मिलता है और साथ ही हीरो का नया लोगो भी। बाइक में ग्राफिक्स और ऊपर बताये गए बदलावों के अलावा अन्य कोई महत्त्वपूर्ण बदलाव नहीं है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article