ऑटो न्यूज़

देश का पहला मेड इन इंडिया इलेक्ट्रिक ट्रक बनकर तैयार, फुल चार्ज करने पर बिना रूके चलेगा 300 किलोमीटर

  • Edited by: रामानुज सिंह
  • Updated Mar 21, 2023, 06:42 PM IST

First made in india electric truck : देश का पहला मेड इन इंडिया ट्रक बनकर तैयार हो गया है। TRITON कंपनी ने गुजरात में इसे तैयार किया। इस ट्रक को फुल रिचार्ज करने पर 45 टन वजन लेकर 300 किलोमीटर तक जा सकता है। अब तक 22000 ट्रक बुक हो चुके हैं।

First made in india electric truck : देश में लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब इसका निर्माण भी भारत में होने लगा है। इस क्रम में देश का पहला मेड इन इंडिया इलेक्ट्रिक ट्रक गुजरात में बनकर तैयार हो गया है। इस बनाने के लिए TRITON कंपनी ने गुजरात के खेड़ा में एक अनुसंधान और विकास केंद्र स्थापित किया। इस इलेक्ट्रिक ट्रक को विशेष रूप से मीडिया के सामने पेश किया गया।

मेड इन इंडिया इलेक्ट्रिक ट्रक की विशेषताएं

इस मेड इन इंडिया इलेक्ट्रिक ट्रक को फुल चार्ज करने के बाद इस पर 45 टन लोड लेकर 300 किलोमीटर तक जाया जा सकता है। ट्रक को चार्ज करने के लिए 16 कंपनियों से करार किया है। ऑन बोर्ड चार्जिंग भी उपलब्ध है। इस ट्रक में 12 गियर हैं। इस ट्रक को भारत की सड़कों और पर्यावरण के हिसाब से डिजाइन किया गया है। अब तक 22000 ट्रक बुक हो चुके हैं। बिक्री लक्ष्य पहले वर्ष में 200 ट्रक है।

पहला ट्रक अमेरिका में बना

कंपनी ने अपना पहला ट्रक तीन साल पहले अमेरिका में बनाया था। और यह ट्रक उन्हीं के अनुभव से बना है। जो किसी भी ढलान पर आसानी से चल सकती है। मूलतः गुजरात और अमेरिका में स्थाई हुवे हिमांशु पटेल की triton कंपनी ने यह इलेक्ट्रिक ट्रक बनाया है।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article