ऑटो न्यूज़

EICMA 2025: Kawasaki ने लॉन्च की धांसू बाइक, इसमें है वॉयस कमांड वाली TFT डिस्प्ले

2026 Kawasaki Ninja ZX-10R- सेटिंग्स को रिफाइन किया गया है ताकि राइड क्वालिटी और बेहतर हो सके। साथ ही फ्रेम ज्योमेट्री में भी कुछ बदलाव किए गए हैं। अब Ohlins स्टीयरिंग डैम्पर, जो पहले केवल रेस-केंद्रित RR वेरिएंट में मिलता था, स्टैंडर्ड ZX-10R में भी दिया गया है।

Image

2026 Kawasaki Ninja ZX 10R/Photo-EICMA 2025

Kawasaki ने EICMA 2025 में अपनी सुपरबाइक Ninja ZX-10R का अपडेटेड वर्जन पेश किया है। नया मॉडल अब पहले से कहीं अधिक आक्रामक और एयरोडायनामिक लुक के साथ आया है। बाइक में नए डिजाइन के विंग्स दिए गए हैं जो अब 25% ज्यादा डाउनफोर्स पैदा करते हैं, जिससे हाई-स्पीड पर कॉर्नरिंग स्थिरता और कंट्रोल में सुधार होता है।

इसमें Showa BFF और BFRC Lite सस्पेंशन यूनिट्स को बरकरार रखा गया है, लेकिन इनके सेटिंग्स को रिफाइन किया गया है ताकि राइड क्वालिटी और बेहतर हो सके। साथ ही फ्रेम ज्योमेट्री में भी कुछ बदलाव किए गए हैं। अब Ohlins स्टीयरिंग डैम्पर, जो पहले केवल रेस-केंद्रित RR वेरिएंट में मिलता था, स्टैंडर्ड ZX-10R में भी दिया गया है।

2026 Kawasaki Ninja ZX-10R- इंजन और परफॉर्मेंस

नई Kawasaki Ninja ZX-10R में वही 998 सीसी इनलाइन 4-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो अब Euro 5+ मानकों के अनुरूप है और इसमें एक सेकंड O2 सेंसर भी जोड़ा गया है। यह इंजन अब 193 हॉर्सपावर (hp) @ 13,000 rpm और 112 Nm टॉर्क @ 11,400 rpm जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है जो स्मूद और क्विक शिफ्टिंग प्रदान करता है।

2026 Kawasaki Ninja ZX-10R- ब्रेकिंग और टायर्स

फ्रंट में Brembo M50 कैलिपर्स, 330 मिमी डिस्क ब्रेक्स और रेडियल मास्टर सिलिंडर दिए गए हैं, जो सुपर प्रीसाइज ब्रेकिंग परफॉर्मेंस सुनिश्चित करते हैं। नई ZX-10R अब Bridgestone Battlax RS12 टायर्स के साथ आती है, जो बेहतर ग्रिप और ट्रैक्शन प्रदान करते हैं।

2026 Kawasaki Ninja ZX-10R- फीचर्स और टेक्नोलॉजी

नई 5-इंच की कलर TFT डिस्प्ले बाइक का मुख्य आकर्षण है। इसमें वॉयस कमांड और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसी आधुनिक सुविधाएं जोड़ी गई हैं। इसे स्मार्टफोन से Rideology ऐप के जरिए ब्लूटूथ के माध्यम से कनेक्ट किया जा सकता है।

2026 Kawasaki Ninja ZX-10R के फीचर्स

  • मल्टीपल राइडिंग मोड्स
  • डुअल-चैनल ABS
  • क्रूज कंट्रोल
  • लॉन्च कंट्रोल
  • इंजन ब्रेक कंट्रोल
  • ट्रैक्शन कंट्रोल
Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article