ऑटो न्यूज़

जल्द कार बेचते नजर आयेंगे कैप्टन कूल, इस कंपनी ने बनाया ब्रैंड एम्बेसडर

महेंद्र सिंह धोनी को भला कौन नहीं जानता। उनकी फैन-फॉलोविंग अलग ही लेवल पर है और फैन्स उनके बारे में हर छोटी बड़ी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। महेंद्र सिंह धोनी को कैप्टन-कूल भी कहा जाता है। अब जल्द ही कैप्टन कूल कारें बेचते नजर आ सकते हैं। दरअसल हाल ही में उन्हें एक कार निर्माता कंपनी ने अपना ब्रैंड एंबेसडर बनाया है।

Image

जल्द कार बेचते नजर आयेंगे कैप्टन कूल, इस कंपनी ने बनाया ब्रैंड एम्बेसडर

Photo : BCCL

MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी आज किसी प्रकार के परिचय के मोहताज नहीं हैं। उन्हें कैप्टन-कूल और माहि जैसे नामों से भी जाना जाता है और देश भर में उनके फैन्स करोड़ों में हैं। अब जल्द ही कैप्टन-कूल कार बेचते हुए नजर आ सकते हैं। फ्रेंच कार निर्माता कंपनी सिट्रोएन ने हाल ही में जानकारी दी है कि कंपनी ने धोनी को अना ब्रैंड एंबेसडर बना लिया है। जल्द ही कंपनी एक कैम्पेन लॉन्च करेगी और इस कैम्पेन से ही महेंद्र सिंह धोनी सिट्रोएन के साथ अपना सफर शुरू करेंगे। धोनी के साथ इस नए सफर की शुरुआत को लेकर कंपनी काफी उत्साहित है।

कंपनी से मिले धोनी के विचार

धोनी के साथ अपने ब्रैंड के सफर की शुरुआत पर सिट्रोएन के ब्रैंड डायरेक्टर शिशिर मिश्रा ने कहा, हमें विश्वास है कि भारत के सबसे श्रेष्ठ क्रिकेटर्स में से एक धोनी के साथ हमारी साझेदारी, भारतीय मार्केट के प्रति हमारी जिम्मेदारियों और वादों को और मजबूती प्रदान करेगी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि धोनी की विनम्रता और एक्सीलेंस के प्रति उनका समर्पण कंपनी के विचारों से मेल खाते हैं। पर्यावरण की सुरक्षा, सतत विकास, और वाहनों के भविष्य को आकार देने की हमारी कोशिशें भी एक दूसरे से हमारे बेहतर कनेक्शन की वजह हैं।

धोनी ने क्या कहा

सिट्रोएन के साथ अपनी साझेदारी को लेकर धोनी ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों और पर्यावरण की सुरक्षा के साथ-साथ सतत विकास के सोल्यूशंस को लेकर मेरे विचार कंपनी से मेल खाते हैं। मेरी तरह ही कंपनी भी वह करने में विश्वास रखती है जो किया जाना जरूरी है और जिसका सच में महत्त्व है। कस्टमर्स की मांग को समझना और उनकी मांग के अनुसार सार्थक इनोवेशन तैयार करना मुझे सचमुच बहुत पसंद आया।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article