लैंड रोवर इंडिया ने अपनी ऑफ-रोड SUV, Defender 110 Trophy Edition, को भारत में 1.30 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) में लॉन्च किया है। यह खास एडिशन कॉस्मेटिक अपडेट्स, एक्सक्लूसिव ऑफ-रोड एक्सेसरीज और सिर्फ डीजल ऑटोमैटिक पावरट्रेन के साथ आता है।
ट्रॉफी एडिशन का इतिहास
Trophy Edition का नाम Classic Trophy Edition कार्स को सम्मान देने के लिए रखा गया है। इसे 1980 में शुरू हुए Camel Trophy ऑफ-रोड प्रतियोगिता से प्रेरित किया गया है। यह प्रतियोगिता 2000 तक हर साल आयोजित होती रही और इसे '4x4 का ओलंपिक' भी कहा जाता था। शुरुआती वर्षों में जर्मन टीमों ने Jeep SUVs के जरिए Amazon Basin का एक्सप्लोर किया था। बाद में लैंड रोवर को आयोजकों ने भविष्य के इवेंट्स के लिए सपोर्ट कार के रूप में चुना।
इंजन और परफॉर्मेंस
Defender 110 Trophy Edition सिर्फ डीज़ल माइल्ड हाइब्रिड ऑटोमैटिक पावरट्रेन में उपलब्ध है। इसमें 3.0-लीटर, इनलाइन-6, ट्विन-टर्बोचार्ज्ड डीज़ल इंजन लगा है, जो 350hp की पावर और 700Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और फोर-व्हील ड्राइव स्टैंडर्ड रूप में मिलता है। लैंड रोवर के अनुसार, यह SUV 0-100 किमी/घं. सिर्फ 6.4 सेकंड में पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 191 किमी/घं. है।
डिजाइन और बदलाव
- Trophy Edition में स्टैंडर्ड Defender 110 की तुलना में कई कॉस्मेटिक अपडेट्स और ऑप्शनल एक्सेसरीज शामिल हैं।
- दो नई एक्सक्लूसिव पेंट ऑप्शंस: Deep Sandglow Yellow और Keswick Green
- ब्लैक कंट्रास्ट फिनिश: रूफ, बोनट, फ्रंट और रियर स्कफ प्लेट्स, साइड बॉडी क्लैडिंग और व्हील-आर्चेस
- बोनट और C-पिलर पर Trophy एडिशन डीकल्स
- सिर्फ 20-इंच ग्लॉस ब्लैक रिम्स और ऑल-सीजन या ऑल-टेरेन टायर्स का विकल्प
- ऑप्शनल ऑफ-रोड एक्सेसरीज: हेवी-ड्यूटी रूफ रैक, ब्लैक डिप्लॉयबल साइड लैडर, साइड पैनियर्स, स्नॉर्कल
- मैट प्रोटेक्टिव फिल्म का विकल्प
इंटीरियर फीचर्स
- Defender 110 Trophy Edition के इंटीरियर में शामिल हैं:
- Ebony Windsor लेदर सीट अपहोल्स्ट्री
- LED सिल्ल प्लेट्स पर Trophy ब्रांडिंग
- डैशबोर्ड पर एक्सपोज्ड क्रॉसबीम, जो एक्सटीरियर पेंट शेड में फिनिश किया गया है, और लेजर-इटेड एंडकैप्स पर Trophy ब्रांडिंग
Trophy Edition की खासियत
Trophy Edition का उद्देश्य ऑफ-रोडिंग और एडवेंचर की विरासत को जीवित रखना है। यह SUV Camel Trophy प्रतियोगिता की भावना और लैंड रोवर की ऑफ-रोड क्षमताओं का सम्मान करती है। Sandglow कलर स्कीम, जो प्रतियोगिता में इस्तेमाल होती थी, इसी एडिशन में दिखाई देती है।
