ऑटो न्यूज़

Jawa ने लॉन्च की 2024 Perak और 42 Bobber मोटरसाइकिल, बहुत कुछ नया मिला

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Apr 9, 2024, 09:36 PM IST

2024 Jawa Perak And 42 Bobber Launched: Classic Legends ने भारतीय मार्केट में 2024 अपडेट्स के साथ जावा पेराक और 42 बॉबर मोटरसाइकिल लॉन्च कर दी हैं। जावा की ये दोनों नई मोटरसाइकिल कुछ बड़े बदलावों के साथ मार्केट में उतारी गई हैं जो इन्हें और आकर्षक बनाते हैं।

Image

2024 जावा 42 बॉबर को सिर्फ एक नया वेरिएंट दिया गया है जो अलॉय व्हील्स से लैस है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 2024 जावा पेराक और 42 बॉबर लॉन्च
  • कई बदलावों के साथ लॉन्च हुईं बाइक्स
  • नए रंग, अलॉय व्हील्स और बहुत कुछ

2024 Jawa Perak And 42 Bobber Launched: भारत में अपडेटेड जावा 350 लॉन्च करने के बाद क्लासिक लेजेंड्स ने 2024 मॉडल पेराक और 42 बॉबर मोटरसाइकिल लॉन्च कर दी हैं। जावा पेराक को कंपनी ने नए रंग देने के अलावा कई नए अपग्रेड्स भी दिए हैं। दूसरी तरह जावा 42 बॉबर को सिर्फ एक नया वेरिएंट दिया गया है जो अलॉय व्हील्स से लैस है। 2024 जावा पेराक की एक्सशोरूम कीमत अब 2.13 लाख रुपये हो गई है और इसे स्टेल्थ मैट ब्लैक और मैट ग्रे डुअल टोन पेंट दिया गया है।

कितनी बदली नई पेराक

जावा पेराक को 2024 अपग्रेड में कई बदलाव दिए गए हैं। इनमें सिर्फ डुअल टोन कलर ही नहीं, बल्कि टैंक पर जावा की जगह अब पेराक बैजिंग दी गई है। इसके साथ नया फ्यूल फिलर कैप भी मिला है। 2024 जावा पेराक मोटरसाइकिल को नई क्विल्टेड टैन सीट मिली है, वहीं इसके अगले फुटपैग्स को भी 155 मिमी आगे बढ़ाया गया है। इससे बाइक की सीटिंग और इसे चलाना पहले से ज्यादा आरामदायक हो गया है।

कीमत अब 2.09 लाख रुपये

क्लासिक लेजेंड्स ने जावा पेराक के साथ 42 बॉबर को भी 2024 अपडेट दिया है जिसके बाइक इस बाइक को मिस्टिक कॉपर और जेस्पर रेड कलर मिले हैं। बाइक को अब अलॉय व्हील्स भी मिल गए हैं जिससे इसका लुक और भी बढ़िया हो गया है। 2024 जावा 42 बॉबर की एक्सशोरूम कीमत अब 2.09 लाख रुपये हो गई है जो टॉप मॉडल के लिए 2.29 लाख रुपये तक जाती है। कंपनी ने इसे बॉबर लुक देने के साथ खूब सारे आधुनिक फीचर्स भी दिए हैं जो इसे युवाओं के लिए अच्छा विकल्प बनाते हैं।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article