ऑटो न्यूज़

एलन मस्क को झटका, चीन 11 लाख टेस्ला कारों का करेगा रिकॉल

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated May 13, 2023, 11:41 AM IST

Tesla Electric Cars Recalls: चीन के सुरक्षा नियामकों ने एलन मस्क की कंपनी टेस्ला की 11 लाख कारों को रिकॉल करने का आदेश दिया है। इसके पीछे की वजह वाहनों के एक्सीलेशन में दिक्कत होना बताया गया है।

Image

टेस्ला की 11 लाख कारों का रिकॉल

Photo : iStock

Tesla Electric Cars Recalls: चीन के सुरक्षा नियामकों ने एलन मस्क की कंपनी टेस्ला की 11 लाख कारों को रिकॉल करने का आदेश दिया है। इसके पीछे की वजह इलेक्ट्रिक कारों के एक्सीलेरेशन में दिक्कत होना बताया गया है। जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ था। स्टेट एडमिनिस्ट्रेशन फॉर मार्केट रेगुलेशन ने शुक्रवार को एक नोटिस में कहा कि रिकॉल में आयात किए गए मॉडल एस, एक्स और 3 मॉडल के साथ चीन में बने मॉडल वाई और 3 शामिल हैं। ये मॉडल 12 जनवरी, 2019 और 24 अप्रैल, 2023 के बीच तैयार किए गए थे।

नहीं मिल रही वार्निंग

नोटिस से ये स्पष्ट नहीं है कि ये डेट केवल चीन में बने वाहनों के लिए हैं या फिर अन्य देशों पर भी लागू होती हैं। नियामकों मुताबिक ये रिकॉल, जो 29 मई से शुरू होगा। ड्राइवर रिजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम का विकल्प नहीं चुन पा रहे हैं। जब वे एक्सीलेटर पेडल को जोर से दबाते हैं तो वार्निंग नहीं होती है।

बना हुआ है ये खतरा

इस वार्निंग के नहीं आने से ड्राइवर लंबे समय तक गलती से एक्सीलेटर पेडल पैर रख सकता है, जिससे अन्य वाहनों से टक्कर का खतरा बढ़ सकता है। बता दें कि रिजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम से एनर्जी मिलती है। जब वाहन पर ब्रेक लगाया जाता है वह उससे उर्जा तैयार करता और इसका उपयोग इलेक्ट्रिक और गैस-इलेक्ट्रिक हाइब्रिड वाहनों में बैटरी को रिचार्ज करने में किया जाता है।

चीन के रिकॉल पर टेस्ला की टिप्पणी का इंतजार

नियामक ने कहा कि टेस्ला समस्या को ठीक करने के लिए एक ऑनलाइन सॉफ्टवेयर अपडेट का उपयोग करेगी। यूएस नेशनल हाईवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन ने भी चीन के रिकॉल पर टेस्ला से अधिक जानकारी लेने की बात कही है और टेस्ला से टिप्पणी मांगने के लिए शुक्रवार को एक संदेश भी भेजा गया है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article