ऑटो न्यूज़

Cars Launching In May 2024: नई मारुती स्विफ्ट से टाटा अल्ट्रोज रेसर तक, जल्द लॉन्च होंगी ये दमदार कारें

क्या आप भी नई कार खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं? भारत में मई का महीना काफी धमाल भरा रहना वाला है। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुती की नई जनरेशन वाली स्विफ्ट कार से लेकर टाटा अल्ट्रोज रेसर और टाटा नेक्सॉन के CNG वेरिएंट तक बहुत सी नई कारें मई 2024 में लॉन्च होने वाली हैं। आइये आपको बताते हैं इन कारों में मिलने वाले संभावित फीचर्स और इनके लॉन्च के बारे में सबकुछ।

Image

फोर्स गुरखा 5 डोर

Photo : BCCL

Car Launching In May 2024: क्या आप भी मई 2024 में कार खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं? भारत में मई का महीना इस बार थोड़ा ज्यादा गर्म रहने वाला है। दरअसल मई 2024 में मारुती सुजुकी की नई जनरेशन स्विफ्ट से लेकर टाटा नेक्सॉन के CNG वेरिएंट और फोर्स की दमदार ऑफ-रोड कार गुरखा को लॉन्च किया जाना है। जिसे लेकर भारतीय कार मार्केट काफी उत्सुक भी नजर आ रही है। आइये मई 2024 में लॉन्च होने वाली कारों पर डालते हैं एक नजर।

मई 2024 में लॉन्च होने वाली कारें

फोर्स गुरखा: 2024 फोर्स गुरखा 5-डोर दिखने में जोरदार एसयूवी है और इसके साथ पैसा वसूल फीचर्स भी दिए गए हैं। इसके अगले हिस्से में सिंगल-स्लैट ग्रिल, फेंडर पर लगे टर्न इंडिकेटर्स, गोल एलईडी हेडलैंप्स के साथ ही LED डीआरएल, फॉग लाइट्स और कॉर्नरिंग फंक्शन मिलते हैं। साथ ही कार में 2.6-लीटर का दमदार 4 सिलेंडर डीजल इंजन दिया गया है। ये इंजन 138 bhp ताकत और 320 nm पीक टॉर्क बनाता है। ये कार 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है। इस कार को कल यानी 2 मई 2024 को भारत में लॉन्च किया जाएगा।

Force Gurkha

फोर्स गुरखा 5 डोर

नई मारुती स्विफ्ट: नई जनरेशन स्विफ्ट के साथ कंपनी नया तीन-सिलेंडर 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दे सकती है जो सीवीटी गियरबॉक्स से लैस होगा। रिपोर्ट्स की मानें तो यह दमदार इंजन होगा जो 100 bhp की ताकत और 150 nm पीक टॉर्क जनरेट करता है। नई जनरेशन सुजुकी स्विफ्ट दिखने में काफी कुछ बदल गई है, कार के अगले हिस्से में पैने लुक वाले हेडलैंप्स दिए गए हैं। कार का चेहरा भी कुछ बदला है जिसमें बड़े साइज की ग्रिल शामिल है। भारत में नई स्विफ्ट की बुकिंग भी शुरू हो चुकी है और इस महीने से ही यह कार बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगी।

Maruti Suzuki Swift

मारुती सुजुकी स्विफ्ट 2024

टाटा अल्ट्रोज रेसर: अल्ट्रोज रेसर को सबसे पहले पिछले साल ऑटो एक्सपो के दौरान शोकेस किया गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो टाटा अल्ट्रोज रेसर में आपको 1.2 लीटर का 3 सिलेंडर वाला टर्बो पेट्रोल इंजन देखने को मिलेगा जो 120 हॉर्सपावर की ताकत जनरेट करेगा। कार में आपको ड्यूल टोन पेंट स्कीम देखने को मिल सकती है। नई अल्ट्रोज में आपको 10.25 इंच की बड़ी टचस्क्रीन देखने को मिलती है। आपको बता दें कि यह वही टचस्क्रीन है जो आपको टाटा की नई एसयूवी कारों में देखने को मिलती है। इसके साथ ही आपको कार में 360 डिग्री व्यू वाला नया कैमरा, हेड्स अप डिस्प्ले, वॉयस असिस्टेड सनरूफ जैसे फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं। यह कार इस महीने शोरूम में देखने को मिलेगी।

Tata Altroz Racer

टाटा अल्ट्रोज रेसर

टाटा नेक्सॉन i-CNG: इस कार को सबसे पहले भारत मोबिलिटी एक्सपो 2024 में शोकेस किया गया था। पंच CNG, टिगोर CNG, टियागो CNG की तरह ही टाटा नेक्सॉन i-CNG में ही ड्यूल सिलेंडर तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। कार के CNG वेरिएंट में ताकत आपको पहले से कम दिखेगी। यह देश की पहली CNG कार होगी जिसमें टर्बो-पेट्रोल इंजन मौजूद होगा। रिपोर्ट्स की मानें तो इस कार को मई 2024 के अंत में लॉन्च किया जा सकता है।

Tata Nexon i-CNG

टाटा नेक्सॉन i-CNG

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article