ऑटो न्यूज़

Tata Altroz Racer: शुरू हो गई टाटा अल्ट्रोज रेसर की बुकिंग, तीन वेरिएंट में मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

पिछले कुछ समय के दौरान भारत में SUVs को काफी पसंद किया जाने लगा है। लेकिन अभी भी भारत में हैचबैक और सेडान कारों को काफी पसंद किया जाता है। टाटा की हैचबैक, अल्ट्रोज एक ऐसी ही कार है जिसे भारत में काफी पसंद किया जाता है। काफी समय से लोग टाटा अल्ट्रोज के रेसर वेरिएंट के लॉन्च होने का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल यह कार लॉन्च तो नहीं हुई है, लेकिन इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है। यह कार भारत में तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध करवाई जाएगी।

Image

शुरू हो गई टाटा अल्ट्रोज रेसर की बुकिंग, तीन वेरिएंट में मिलेगी कार

Photo : Times Now Digital

Tata Altroz Racer: भारत में पिछले कुछ समय के दौरान SUVs को काफी पसंद किया जाने लगा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अभी भी भारत में हैचबैक और सेडान सेगमेंट की कारों को काफी पसंद किया जाता है। टाटा अल्ट्रोज, हैचबैक सेगमेंट की एक ऐसी ही कार है जिसे भारत में काफी पसंद किया जाता है। टाटा कुछ ही दिनों में इस कार का रेसर वेरिएंट (Tata Altroz Racer) लॉन्च करने वाली है और लोगों को इस कार का काफी बेसब्री से इंतजार भी है। हाल ही में इस कार की बुकिंग शुरू हो चुकी हैं और भारत में यह कार तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध करवाई जाएगी। आइये जानते हैं टाटा अल्ट्रोज रेसर की बुकिंग के बारे में और समझते हैं इस कार के तीन वेरिएंट्स को।

टाटा अल्ट्रोज के तीन नए वेरिएंट

पहले माना जा रहा था कि टाटा अल्ट्रोज को सिर्फ एक ही वेरिएंट में उपलब्ध करवाया जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं है। रिपोर्ट्स के अनुसार टाटा अल्ट्रोज को R1, R2 और R3 वेरिएंट्स में पेश किया जाएगा। R3, टाटा अल्ट्रोज रेसर का टॉप वेरिएंट होगा। टाटा अल्ट्रोज का R1 वेरिएंट भी काफी फीचर लोडेड होगा और लीक से सामने आ रही जानकारी की मानें तो इस वेरिएंट में 16 इंच के एलॉय व्हील्स देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही इस वेरिएंट में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर AC वेंट्स, प्रोजेक्टर हेडलैंप, फॉग लैंप, लेदर सीट्स और क्रूज कण्ट्रोल जैसे फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा कार में पहले से बड़ा 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ज्यादा स्पोर्टी एग्जॉस्ट और 6 एयरबैग्स जैसे फीचर्स भी कार में देखने को मिल सकते हैं।

और क्या होगा खास?

इसके आलावा कार के R2 वेरिएंट में सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर, 360 डिग्री कैमरा, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, 7 इंच का TFT डिस्प्ले वाला इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी देखने को मिलेगा। कार के टॉप वेरिएंट, R3 की बात करें तो इसमें आपको अन्य सभी फीचर्स के साथ ही वेंटिलेटेड फ्रंट सीट भी देखने को मिलेंगी और पहली बार टाटा अल्ट्रोज के किसी भी वेरिएंट में यह फीचर प्रदान किया जा रहा है। टाटा अल्ट्रोज में 1.2 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन देखने को मिलेगा और यह इंजन 118 हॉर्सपावर की ताकत जनरेट कर पायेगा।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article