ऑटो न्यूज़

Honda Cars पर जुलाई में बंपर ऑफर्स! Elevate पर मिल रहा 2.15 लाख रुपये तक का फायदा

अगर आप भी एक नई कार खरीदने की तैयारी में तो Honda Elevate खरीद सकते हैं। इस महीने इस कार पर आप 2.15 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

Image

Honda Elevate पर मिल रहा ऑफर (Photo: X Handle/@HondaCarIndia)

अगर आप इस महीने जुलाई में नई Honda कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो ये जानकारी आपका दिल खुश कर सकती है। Honda Cars India ने अपने कुछ लोकप्रिय मॉडलों पर आकर्षक ऑफर्स की घोषणा की है। इस महीने सबसे बड़ा फायदा Honda Elevate पर मिल रहा है, जहां ग्राहकों को कुल 2.15 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। वहीं Honda Amaze के दूसरे और तीसरे जनरेशन मॉडल पर भी शानदार ऑफर्स उपलब्ध हैं। हालांकि हाल ही में फेसलिफ्ट अपडेट के साथ आई Honda City पर इस महीने कोई ऑफर नहीं दिया जा रहा है।

Honda Elevate पर सबसे बड़ा ऑफर

Honda Elevate इस समय कंपनी की सबसे ज्यादा बेनिफिट्स वाली SUV बन गई है। जुलाई 2026 में इस SUV पर कुल 2.15 लाख रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। इस ऑफर में 40,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 30,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट ऑफर्स और लॉयल्टी बेनिफिट्स शामिल हैं। इसके अलावा ग्राहक रियायती कीमत पर 7 साल की एक्सटेंडेड वारंटी का भी लाभ उठा सकते हैं।

Honda Elevate की एक्स-शोरूम कीमत 11.60 लाख रुपये से शुरू होकर 16.16 लाख रुपये तक जाती है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, Tata Sierra, Maruti Suzuki Grand Vitara, Maruti Suzuki Victoris और Renault Duster जैसी लोकप्रिय मिड-साइज SUVs से होता है। ऐसे में अगर आप इस सेगमेंट में नई SUV खरीदने की सोच रहे हैं तो यह ऑफर आपके लिए अच्छी बचत का मौका हो सकता है।

नई Honda Amaze पर भी शानदार बेनिफिट्स

Honda की थर्ड जेनरेशन की Amaze पर भी इस महीने ग्राहकों को आकर्षक ऑफर्स मिल रहे हैं। इस मॉडल पर कुल 67,000 रुपये तक का फायदा दिया जा रहा है। इसमें 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस शामिल है। इसके अलावा लॉयल्टी बेनिफिट्स और रियायती दर पर 7 साल की एक्सटेंडेड वारंटी का विकल्प भी उपलब्ध कराया गया है।

थर्ड जेनरेशन Honda Amaze की कीमत 7.51 लाख रुपये से शुरू होकर 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। यह उन ग्राहकों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है जो फीचर-लोडेड और भरोसेमंद कॉम्पैक्ट सेडान खरीदना चाहते हैं।

सेकेंड जेनरेशन Amaze पर भी मिल रही छूट

Honda ने Amaze के पुराने यानी सेकेंड जेनरेशन मॉडल को भी ऑफर्स की लिस्ट में शामिल रखा है। इस कार पर ग्राहकों को 58,000 रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं। इसकी कीमत 6.98 लाख रुपये से शुरू होकर 7.80 लाख रुपये तक जाती है। अगर आपका बजट सीमित है और आप कम कीमत में एक भरोसेमंद सेडान खरीदना चाहते हैं, तो दूसरी जनरेशन Amaze एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है।

Honda द्वारा घोषित ये सभी ऑफर्स 31 जुलाई 2026 तक वैलिड हैं। हालांकि इनकी उपलब्धता शहर, डीलरशिप और स्टॉक के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। इसलिए कार खरीदने से पहले अपने नजदीकी Honda डीलरशिप से ऑफर्स और शर्तों की पूरी जानकारी जरूर लें।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article