Bajaj Pulsar NS400Z Vs Dominar 400: भारतीय दोपहिया निर्माता कंपनी बजाज ने हाल ही में अपनी नई बाइक पल्सर NS400Z लॉन्च कर दी है। यह बाइक कंपनी की पल्सर सीरीज की सबसे पावरफुल बाइक है। इस बाइक के लॉन्च होने के बाद कुछ लोगों के सामने एक नया ऑप्शन आया है तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों के लिए असमंजस की स्थिति बन गई है। दरअसल 400cc सेगमेंट में बजाज की डोमिनार पहले से ही मौजूद है। ऐसे में अब सवाल ये है कि पल्सर NS400Z और डोमिनार 400 में क्या अंतर मौजूद हैं। साथ ही यह जानना भी जरूरी है कि एक दूसरे के मुकाबले दोनों बाइकें क्या कुछ खास ऑफर कर रही हैं। आइये इन सवालों के जवाब खोजते हैं।
इंजन और कीमत
बजाज डोमिनार 400 की शुरुआत 2.31 लाख रुपये से होती है, जबकि पल्सर NS400Z की शुरुआती कीमत 2.05 लाख रुपये है। डोमिनार 400 में आपको 373.23 cc का फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी वाला सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड ट्रिपल स्पार्क इंजन मिलता है। दूसरी तरफ पल्सर NS400Z में 373.27 cc का लिक्विड कूल्ड DLC कोटेड इंजन है। डोमिनार 400 में आपको वेट, स्लिपर क्लच मिलता है जबकि पल्सर NS400Z में आपको असिस्ट एवं स्लिपर क्लच मिलता है। दोनों ही बाइक्स में मौजूद इंजन 40 PS की अधिकतम पावर जनरेट कर सकते हैं।
अन्य फीचर्स और सेफ्टी
बजाज डोमिनार 400 में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है लेकिन ब्लूटूथ कनेक्टिविटी नहीं मिलती है। दूसरी तरफ पल्सर NS400Z में आपको डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ-साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी मिलती है। ब्लूटूथ की मदद से आपको नेविगेशन और कॉल के साथ-साथ मैसेज अलर्ट का फीचर भी मिलता है। दोनों ही बाइक्स में आपको USB चार्जिंग पोर्ट की सुविधा भी दी गई है। डोमिनार में आपको गेयर इंडिकेटर, ट्रिप इंडिकेटर, ज्यादा बड़ा वाईजर, हैंड गार्ड, इंजन कवर प्लेट, लेग गार्ड और बैक सपोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। दूसरी तरफ पल्सर NS400Z में आपको थ्रोटल कंट्रोल, हजार्ड लैंप स्विच जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं।
